पातुसरी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान
विधायक राजेंद्र भांबू ने कहा- सरकारी योजनाओं के धरातल पर क्रियान्वयन में अहम भूमिका
झुंझुनूं : विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत रविवार को पातुसरी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक राजेंद्र भांबू और विशिष्ट अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री डॉ. अरुण सिहाग ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा सहयोगिनियों और सहायिकाओं का सम्मान किया। इस दौरान 14 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, 6 आशा सहयोगिनियों और 5 सहायिकाओं को सम्मानित किया गया।
विधायक राजेंद्र भांबू ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और आशा सहयोगिनी स्वास्थ्य व पोषण के साथ बच्चों की शाला पूर्व शिक्षा तथा सरकार की विभिन्न योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उनके योगदान को देखते हुए सरकार की ओर से विशेष अभियान चलाकर सम्मान किया जा रहा है।
महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक बिजेंद्र सिंह राठौड़ ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी और ग्रामीणों से आंगनबाड़ी केंद्रों की गतिविधियों से जुड़कर सहयोग करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में गोद भराई, अन्नप्राशन और प्रवेशोत्सव जैसी गतिविधियां भी हुईं। ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2410563


