चूरू नगर परिषद सभापति विनय गोयनका का सम्मान:वार्ड 44 में हुआ भव्य स्वागत, विधायक सहारण बोले- सक्रिय कार्यकर्ता को मिली जिम्मेदारी
चूरू नगर परिषद सभापति विनय गोयनका का सम्मान:वार्ड 44 में हुआ भव्य स्वागत, विधायक सहारण बोले- सक्रिय कार्यकर्ता को मिली जिम्मेदारी
चूरू : वार्ड 44 से पार्षद विनय कुमार गोयनका के नगर परिषद सभापति बनने पर वार्डवासियों ने उनका भव्य स्वागत किया। स्वागत समारोह में विधायक हरलाल सहारण और बसंत शर्मा समेत पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। इस दौरान गोयनका ने वार्डवासियों, पार्टी और वरिष्ठ नेताओं का आभार जताते हुए कहा कि सभापति की जिम्मेदारी के साथ परिषद का उद्देश्य शहर के आखिरी व्यक्ति तक सुविधाएं पहुंचाना रहेगा।
सक्रिय कार्यकर्ता को जिम्मेदारी मिलना गर्व की बात
समारोह को संबोधित करते हुए विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि विनय कुमार गोयनका जैसे सक्रिय कार्यकर्ता को सभापति की जिम्मेदारी मिलना चूरू और वार्ड 44 के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि नए नेतृत्व में शहर के विकास को गति मिलेगी। सड़क, बिजली, पानी और साफ-सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने पर काम किया जाएगा।
वार्डवासियों के विश्वास को बताया सम्मान
सभापति विनय कुमार गोयनका ने स्वागत के लिए वार्डवासियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सभापति का पद उनके लिए सिर्फ जिम्मेदारी नहीं, बल्कि वार्ड 44 के नागरिकों और कार्यकर्ताओं के विश्वास का सम्मान है। उन्होंने पार्टी और वरिष्ठ नेताओं के प्रति भी आभार व्यक्त किया।
स्वच्छ और सुंदर चूरू बनाने पर जोर
गोयनका ने कहा कि वार्ड 44 के विकास के साथ पूरे चूरू को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए काम किया जाएगा। परिषद का प्रयास रहेगा कि शहर के अंतिम व्यक्ति तक जरूरी सुविधाएं पहुंचे और विकास कार्यों का लाभ सभी को मिले।
समारोह में सुरेश सारस्वत, राधेश्याम चोटिया, विष्णु सोनी और घनश्याम चंदेल ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन चंद्रप्रकाश खत्री ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2410536


