चिड़ावा-सुलताना में हरी लकड़ी से भरी दो पिकअप जब्त:वन विभाग ने नाकाबंदी कर पकड़ीं गाड़ियां, 60 क्विंटल लकड़ी मिली
चिड़ावा-सुलताना में हरी लकड़ी से भरी दो पिकअप जब्त:वन विभाग ने नाकाबंदी कर पकड़ीं गाड़ियां, 60 क्विंटल लकड़ी मिली
चिड़ावा : वन विभाग ने हरी लकड़ियों की तस्करी रोकने के लिए अभियान चलाया है। इसी के तहत चिड़ावा और सुलताना में नाकाबंदी कर हरी लकड़ी से भरी दो पिकअप गाड़ियां जब्त की गईं। रेंजर सुमन चौधरी ने बताया कि उप वन संरक्षक काव्या बी और सहायक वन संरक्षक अनिता डोई के निर्देश पर यह नाकाबंदी की गई थी। सुलताना की तरफ से आ रही हरी लकड़ी से भरी गाड़ियों को रोकने की कोशिश की गई। ड्राइवरों ने गाड़ियां भगा दीं, जिसके बाद वन विभाग की टीम ने पीछा कर दोनों गाड़ियों को पकड़ा। इनमें करीब 60 क्विंटल हरी लकड़ी भरी थी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2410434

