खेतड़ी में शेखावाटी स्तरीय सम्मान समारोह, पत्रकारों सहित 150 से अधिक प्रतिभाओं को किया सम्मानित
चिकित्सा, शिक्षा, समाजसेवा और महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाएं हुई सम्मानित
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : डॉ. आज़ाद अहमद खान
खेतड़ी : गीता देवी वर्मा स्मृति संस्थान की ओर से 27 सितंबर 2026, रविवार को खेतड़ी के भोपालगढ़ किला रोड स्थित सामुदायिक भवन में शेखावाटी स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में झुंझुनूं और सीकर जिलों के 60 से अधिक पत्रकारों सहित चिकित्सा, शिक्षा, समाजसेवा और अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा।
दीप प्रज्ज्वलन से हुआ समारोह का शुभारंभ
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आंचल गुप्ता, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक दाताराम गुर्जर व डीएसपी जुल्फीकार अली रहे। अध्यक्षता पूर्व चेयरमैन उमराव सिंह कुमावत ने की। अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद आयोजन समिति की ओर से अतिथियों का स्वागत किया गया।

प्रतिभाओं को मंच और अवसर देने पर जोर
आयोजन समिति के राधेश्याम भारती एवं भामाशाह सोहनलाल वर्मा की ओर से क्षेत्र की करीब 150 प्रतिभाओं को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने कहा कि प्रतिभाओं को उचित मंच और प्रोत्साहन मिलने से उनका आत्मविश्वास बढ़ता है। इससे वे अपने क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित होती हैं।
मुख्य अतिथि आंचल गुप्ता ने कहा कि क्षेत्र में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत प्रतिभाओं को पहचानने, प्रोत्साहित करने और आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने की है। युवाओं को अपनी प्रतिभा का लगातार विकास करते हुए शिक्षा, खेल सहित अन्य क्षेत्रों में मेहनत करनी चाहिए।

पत्रकारों के सम्मान को लेकर विशेष पहल
कार्यक्रम के आयोजन में सहयोग कर रहे भामाशाह एवं बबाई के पूर्व सरपंच सोहनलाल वर्मा ने बताया कि नेताओं, समाजसेवियों और अधिकारियों के सम्मान में समय-समय पर कार्यक्रम आयोजित होते हैं, लेकिन पत्रकारों के सम्मान के लिए इस तरह का आयोजन कम देखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य से झुंझुनूं और सीकर दोनों जिलों के पत्रकारों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है।
अभिभावकों ने भी आयोजन की सराहना की
समारोह में मौजूद अभिभावकों ने प्रतिभाओं के सम्मान की सराहना की। आयोजन समिति ने भविष्य में भी क्षेत्र की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही। अंत में समिति की ओर से अतिथियों, प्रतिभाओं और उपस्थित लोगों का आभार जताया गया।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में पीआरओ हिमांशु सिंह, डॉ. जुल्फीकार भीमसर, मूर्तिकार मातूराम वर्मा, एडवोकेट विश्वनाथ अग्रवाल, अमरचंद शर्मा, डॉ. अक्षय कुमार शर्मा, डॉ. प्रदीप यादव, डॉ. प्रवीण कुमार शर्मा, डॉ. संदीप डांगी, सुभाष चेजारा, डॉ. पारस वर्मा, सहीराम वर्मा, पूर्व चेयरमैन सीताराम शर्मा, विजेंद्र शर्मा, नरेंद्र स्वामी, आजाद अहमद, सुरेंद्र शर्मा, किशोरी लाल, डॉ. रामकुमार सिराधना सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2530436
