भारू में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का केक काटकर शुभारंभ
भारू में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का केक काटकर शुभारंभ
झुंझुनूं : मंडावा ब्लॉक के ग्राम भारू में रविवार को महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से ब्लॉक स्तरीय ‘विकसित भारत जन सेवा अभियान : आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने केक काटकर की। पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार खीचड़ मुख्य अतिथि रहे।
कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी विश्वामित्र मीणा, तहसीलदार सुरेंद्र कुमार मीणा, बीसीएमओ डॉ. संजीव कुलहरि, भाजपा मंडल अध्यक्ष मीरा इसरवाल, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी सुनीता धायल, चिकित्सा अधिकारी डॉ. राहुल, सीडीपीओ सावित्री कृष्णिया, प्रधानाचार्य दिनेश खीचड़ और लोकेंद्र सिंह टांडी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। नरेंद्र कुमार खीचड़ ने कहा कि सुरक्षित मातृत्व, पोषण और बच्चों को अच्छे संस्कार देने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और आशा सहयोगिनियों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
कार्यक्रम में मोटे अनाज और स्थानीय खाद्य पदार्थों से तैयार पौष्टिक व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई गई। गोद भराई, अन्नप्राशन और शाला पूर्व शिक्षा के लिए प्रवेश उत्सव भी आयोजित किया गया। उत्कृष्ट सेवाओं के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को प्रधानमंत्री का संदेश और तुलसी के पौधे भेंट किए गए, जबकि आशा सहयोगिनियों का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया। सीडीपीओ सावित्री कृष्णिया और उषा कुलहरि ने विभागीय गतिविधियों की जानकारी दी। मंच संचालन प्रदीप ईश्वरवाल ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, सहायिकाएं, आशा सहयोगिनी और ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2410648


