युवाओं को स्वस्थ आदतें अपनाने और नशे से दूर रहने का संदेश
‘मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व’ कार्यक्रम में स्वास्थ्य जांच और नशामुक्ति की शपथ
झुंझुनूं : बी.डी.के. जिला चिकित्सालय में रविवार को ‘मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें युवाओं को स्वस्थ खान-पान, पोषण, व्यक्तिगत स्वच्छता, नियमित व्यायाम और संतुलित दिनचर्या के महत्व की जानकारी दी गई। साथ ही लंबाई, वजन, बीएमआई और हीमोग्लोबिन सहित सामान्य स्वास्थ्य जांच की गई।
कार्यक्रम में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशामुक्त जीवन अपनाने की शपथ दिलाई गई। युवाओं की सहभागिता बढ़ाने के लिए संवाद और समूह चर्चा भी हुई। नोडल अधिकारी एवं उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भंवर लाल सर्वा के निर्देश पर एएनएमटीसी के विद्यार्थियों ने भी कार्यक्रम में सहयोग किया।
स्वस्थ जीवनशैली पर जागरूकता सत्र डॉ. नेमिचंद कुमावत ने लिया, जबकि नशामुक्ति विषय पर व्याख्यान और समूह चर्चा की जिम्मेदारी डॉ. कपूर थालौर को दी गई। अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. जितेंद्र भांभू ने भी संबोधित किया। एएनएमटीसी प्राचार्य वीना राठौर, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सिद्धार्थ शर्मा, एएफएचसी परामर्शदाता सरिता नूनिया सहित अधिकारी, कर्मचारी और विद्यार्थी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2410403


