युवाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर नशामुक्ति और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश
युवाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर नशामुक्ति और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश
झुंझुनूं : माय भारत केंद्र, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत सावित्री बाई फुले बालिका छात्रावास में स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर लगाया गया। शिविर में युवाओं का स्वास्थ्य परीक्षण और बीएमआई जांच की गई। चिकित्सकों ने पोषण और स्वस्थ जीवनशैली को लेकर आवश्यक जानकारी दी।
बी.डी.के. अस्पताल के मनोचिकित्सक डॉ. कपूर थालोर और डॉ. तुलसी शर्मा ने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशे से दूर रहने की अपील की। डॉ. कपूर थालोर ने तनाव कम करने के लिए सकारात्मक सोच, नियमित दिनचर्या और अपनी समस्याएं परिवार या विश्वसनीय लोगों से साझा करने की सलाह दी। डॉ. तुलसी शर्मा ने मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और अवसाद के शुरुआती लक्षण दिखाई देने पर समय पर विशेषज्ञ से परामर्श लेने की बात कही।
जिला युवा अधिकारी मधु यादव ने माय भारत की गतिविधियों और नशामुक्ति अभियान की जानकारी देते हुए युवाओं से स्वास्थ्य, खेल, शिक्षा और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में युवाओं को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। माय भारत स्वयंसेवक विपिन और विक्रम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2410434

