[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सभापति गोयनका ने शहर के चार वार्डों का किया निरीक्षण:बिजली, सीवरेज, सफाई, सड़क और जलभराव जैसी समस्याओं का जायजा लिया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सभापति गोयनका ने शहर के चार वार्डों का किया निरीक्षण:बिजली, सीवरेज, सफाई, सड़क और जलभराव जैसी समस्याओं का जायजा लिया

सभापति गोयनका ने शहर के चार वार्डों का किया निरीक्षण:बिजली, सीवरेज, सफाई, सड़क और जलभराव जैसी समस्याओं का जायजा लिया

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : चूरू में नगर परिषद के सभापति विनय गोयनका ने शनिवार को शहर के वार्ड 28, 52, 54 और 55 का अचानक दौरा किया। उन्होंने इन वार्डों में सफाई, जल निकासी, बिजली, सड़क और सीवरेज सहित दूसरी जरूरी व्यवस्थाओं को देखा। सभापति के अचानक पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने भी उन्हें अपने इलाके की कई समस्याएं बताईं। गोयनका ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को इन समस्याओं को जल्द से जल्द हल करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान बिजली के तारों की हालत, गंदे पानी की निकासी, नालों और ड्रेनेज व्यवस्था, सीवरेज योजना के चेम्बरों की सफाई जैसी चीजों को देखा गया। सभापति ने अधिकारियों से कहा कि नालों और सीवरेज चेम्बरों की समय-समय पर सफाई करवाई जाए, ताकि पानी जमा न हो।

उन्होंने नियमित साफ-सफाई और गंदगी वाले स्थानों पर तुरंत सफाई करवाने के निर्देश दिए। साथ ही सड़कों की मरम्मत और पेड़ों की कटाई-छंटाई करने को भी कहा। सभापति ने अतिक्रमण की जानकारी ली और अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

पानी की पाइपलाइन में लीकेज से सड़क पर बह रहे पानी की समस्या को भी तुरंत ठीक करने को कहा गया। सभापति गोयनका ने कहा कि नगर परिषद का मकसद शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं देना है। इस दौरान भाजपा नगर मंडल प्रभारी, पार्षद अनुराग शर्मा, संजू, घनश्याम खटीक, प्रियंका सेन, सुनीता प्रजापत, अमर मोरानी, हनुमान माटोलिया, यादवेंद्र वशिष्ठ, श्रीराम शर्मा, जयप्रकाश प्रजापत, गौरीशंकर शर्मा, दीनदयाल सैनी और राजेश माटोलिया मौजूद थे।

Related Articles