जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में एसएमडी विद्या स्कूल जीती:19 वर्ष में चैंपियन, 17 वर्ष में उपविजेता; टिंकू-सुमित बने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट
जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में एसएमडी विद्या स्कूल जीती:19 वर्ष में चैंपियन, 17 वर्ष में उपविजेता; टिंकू-सुमित बने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट
खंडेला : 23 से 26 सितंबर तक आयोजित जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में खोरी के एसएमडी विद्या मंदिर की टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल की 19 वर्ष आयु वर्ग की टीम ने प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया, जबकि 17 वर्ष आयु वर्ग में टीम उपविजेता रही।
19 वर्ष आयु वर्ग के फाइनल मुकाबले में एसएमडी विद्या मंदिर खोरी की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल नालोट की टीम उपविजेता रही। पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल खंडेला की टीम तीसरे स्थान पर रही। इस आयु वर्ग में टिंकू कुमावत को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। वहीं फेयर प्ले का खिताब राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल नालोट की टीम को दिया गया।
17 वर्ष में दादिया रामपुरा विजेता
17 वर्ष आयु वर्ग में राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल दादिया रामपुरा की टीम विजेता बनी। एसएमडी विद्या मंदिर खोरी ने उपविजेता रहते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। प्रिंस एकेडमी सीकर की टीम तीसरे स्थान पर रही। इस वर्ग में सुमित नायक को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। फेयर प्ले का पुरस्कार होद की टीम को दिया गया।
भामाशाहों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला
प्रतियोगिता के दौरान भामाशाहों और सामाजिक संगठनों ने खिलाड़ियों को सुविधाएं और सहयोग उपलब्ध कराया। भामाशाह रणवीर सिंह शेषमा ने महात्मा गांधी स्कूल होद में बच्चों के लिए झूले लगवाए। साथ ही दोनों आयु वर्ग की हॉकी टीमों के खिलाड़ियों को हॉकी किट और ड्रेस किट उपलब्ध कराई गई। खिलाड़ियों के लिए भोजन और नाश्ते की व्यवस्था भी की गई। ग्रीन पथ वेलफेयर सोसाइटी होद की ओर से शिक्षाविद् सुरेश शर्मा और अमीचंद शेषमा ने खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी प्रदान कर उनका उत्साह बढ़ाया। वहीं हरफूल काजला ने 31 हजार रुपए की सहयोग राशि भेंट की।
आयोजन में इन लोगों का रहा सहयोग
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में संदीप पारीक, बीरबल शेषमा, नंद किशोर शर्मा, हितेश शर्मा, मनोज कुमावत, पप्पू कुड़ी, सुनील सागर, रामेश्वर शेषमा और शीशराम शेषमा सहित अन्य भामाशाहों ने सहयोग किया। स्कूल के प्रधानाचार्य महावीर सिंह खर्रा ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी भामाशाहों, शिक्षकों, आयोजकों और खिलाड़ियों का आभार जताया। प्रतियोगिता के जरिए क्षेत्र के युवा हॉकी खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मंच मिला।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2408738


