लक्ष्मणगढ़ में शहीद गोमाराम की प्रतिमा का अनावरण:पीसीसी चीफ ने विकास कार्यों का लोकार्पण किया, सांसद भी रहे मौजूद
लक्ष्मणगढ़ में शहीद गोमाराम की प्रतिमा का अनावरण:पीसीसी चीफ ने विकास कार्यों का लोकार्पण किया, सांसद भी रहे मौजूद
लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विजयपुरा, रूल्याणामाली और तूनवा गांवों में शनिवार को कई विकास कार्यों का लोकार्पण हुआ। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और सीकर सांसद अमराराम इस दौरान मौजूद रहे।
शहीद गोमाराम की प्रतिमा का अनावरण
कार्यक्रम की शुरुआत शहीद गोमाराम की प्रतिमा के अनावरण से हुई। इसके बाद विजयपुरा व रूल्याणामाली में सत्संग भवन, विजयपुरा के सरकारी स्कूल में तीन क्लासरूम और तूनवा में ग्राम पंचायत भवन का लोकार्पण किया गया।
सत्संग भवनों का भी लोकार्पण
तूनवा क्षेत्र में उप स्वास्थ्य केंद्र, झिलमिल के नए भवन, सामुदायिक भवन, गोगामेड़ी तूनवा, ठाकुरजी मंदिर तूनवा, रामदेवजी मंदिर झिलमिल और बालाजी मंदिर झिलमिल में सत्संग भवनों का भी लोकार्पण हुआ। गोगामेड़ी तूनवा में हाई मास्ट लाइट भी लगाई गई।
शिक्षा क्षेत्र में रामनगर में 12, तूनवा में 3 और झिलमिल में 2 नए क्लासरूम सहित सड़क व अन्य विकास कार्यों का भी लोकार्पण हुआ। विधायक डोटासरा ने विधायक कोष से 20 लाख और रूल्याणा माली स्कूल की मरम्मत के लिए 12 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने शिक्षा, चिकित्सा, सड़क व मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देने की बात कही।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2408753


