नंगली सलदीसिंह में सेवा सेतु शिविर में 10 विभाग नदारद:22 में से सिर्फ 12 विभाग पहुंचे, तहसीलदार ने किया निरीक्षण
नंगली सलदीसिंह में सेवा सेतु शिविर में 10 विभाग नदारद:22 में से सिर्फ 12 विभाग पहुंचे, तहसीलदार ने किया निरीक्षण
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड क्षेत्र की नंगली सलदीसिंह ग्राम पंचायत में विकसित भारत-जन सेवा अभियान के तहत ग्राम पंचायत भवन में शनिवार से तीन दिवसीय सेवा सेतु शिविर शुरू हुआ। शिविर में ग्रामीणों को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने, पात्र लाभार्थियों का पंजीयन कराने, योजनाओं से जोड़ने तथा विभागीय सेवाओं एवं समस्याओं के समाधान की व्यवस्था की गई।
तहसीलदार सुभाष चंद्र ने शिविर का निरीक्षण किया। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों की जांच, टीकाकरण, ओपीडी, गैर-संचारी रोगों एवं टीबी की जांच की गई तथा 62 आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए। पशुपालन विभाग द्वारा पशुओं की जांच, टीकाकरण एवं बीमा संबंधी जानकारी दी गई।
ऊर्जा विभाग द्वारा बिजली आपूर्ति, खराब मीटर, ट्रांसफार्मर, ढीले तार एवं पोल से संबंधित शिकायतें सुनी गईं तथा प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के लिए पंजीयन किया गया। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना, आधार सीडिंग एवं ई-केवाईसी से जुड़े कार्य किए गए।
10 विभागों के अधिकारी-कर्मचारी नहीं पहुंचे
शिविर में 22 विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शामिल होना था, लेकिन 12 विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी ही पहुंचे। इनमें राजस्व, ग्रामीण विकास, पंचायती राज, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, पशुपालन, ऊर्जा, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भू-जल, आयुष, शिक्षा, सहकारिता तथा सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे। वहीं, कृषि, वन, आयोजना, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, महिला एवं बाल विकास, जल संसाधन, श्रम, आपदा प्रबंधन एवं सहायता, परिवहन तथा सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शिविर में नहीं पहुंचे।
अधिकारियों ने किया बहिष्कार
शिविर का ग्राम विकास अधिकारी, पटवारी एवं कृषि पर्यवेक्षक द्वारा बहिष्कार किया गया। इसके चलते संबंधित विभागीय कार्यों एवं शिविर की व्यवस्थाओं पर असर पड़ा। शिविर का आयोजन प्रशासक संदीप सिंह शेखावत की देखरेख में किया गया। सह प्रभारी गिरदावर अनिल कुमार स्वामी, कनिष्ठ सहायक रणवीर यादव, डॉ. मनोज तुंदवाल, डॉ. मुकेश कुमार, मोनिका, खूंखार सिंह, हंसराज, अनिल कुमार, धीरसिंह, बुधराम, त्रिपुरारी जांगिड़, आरिफ आदि मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2408511


