[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी के सागडू की ढाणी में विशाल गोशाला का शिलान्यास:100 बीघा भूमि पर बनेगी, नारनौल विधायक ने किया शुभारंभ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी के सागडू की ढाणी में विशाल गोशाला का शिलान्यास:100 बीघा भूमि पर बनेगी, नारनौल विधायक ने किया शुभारंभ

खेतड़ी के सागडू की ढाणी में विशाल गोशाला का शिलान्यास:100 बीघा भूमि पर बनेगी, नारनौल विधायक ने किया शुभारंभ

खेतड़ी : खेतड़ी क्षेत्र के सागडू की ढाणी में बनने वाली विशाल गोशाला का शनिवार को विधिवत शिलान्यास किया गया। शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नारनौल विधायक ओमप्रकाश यादव थे, जबकि अध्यक्षता मनोज जागंड़ा ने की। कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम अतिथियों ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद गौशाला निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। अतिथियों एवं ग्रामीणों ने गोशाला निर्माण को लेकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के लिए उपयोगी पहल बताया।

गोवंश की देखभाल के लिए होगी व्यवस्था

विधायक ओमप्रकाश यादव ने कहा- गौ सेवा भारतीय संस्कृति और समाज की सेवा से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्य है। क्षेत्र में इतनी बड़ी भूमि पर गोशाला का निर्माण होने से बेसहारा एवं जरूरतमंद गोवंश की देखभाल के लिए बेहतर व्यवस्था विकसित हो सकेगी। उन्होंने गौशाला निर्माण से जुड़े सभी लोगों को शुभकामनाएं दीं और समाज के लोगों से ऐसे जनहितकारी कार्यों में सहयोग करने का आह्वान किया।

100 बीघा जमीन पर गोशाला का होगा निर्माण

गोशाला अध्यक्ष कृष्ण यादव एवं झाबरमल गुर्जर ने बताया कि गोशाला का निर्माण करीब 100 बीघा भूमि पर किया जाएगा। इसका उद्देश्य गौवंश की सेवा, संरक्षण एवं देखभाल के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल हुए अतिथियों और ग्रामीणों का आभार जताया। कार्यक्रम के दौरान गौसेवा के इस कार्य से जुड़े पदाधिकारियों को उपस्थित लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। ग्रामीणों ने कहा कि गौशाला का निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्र में गौवंश संरक्षण को नई दिशा मिलेगी।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने गौमाता की सेवा और संरक्षण के संकल्प को आगे बढ़ाने की बात कही। इस मौके पर राजपाल, सत्यवीर सिंह, सतीश कुमार, राजकुमार, सुरेंद्र कुमार, नरेश कुमार, अशोक कुमार, राधेश्याम, ओमप्रकाश, संतोष कुमार, नरेश कुमार सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles