बेरी पशु मेला 2026 का शुभारंभ कल, पशुपालकों और किसानों में उत्साह
बेरी पशु मेला 2026 का शुभारंभ कल, पशुपालकों और किसानों में उत्साह
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक
बेरी : सीकर जिले के प्रसिद्ध बेरी पशु मेला 2026 का शुभारंभ 27 सितंबर को सुबह 10:15 बजे होगा। मेला 27 सितंबर से 5 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा। मेले को लेकर पशुपालकों, किसानों, व्यापारियों और क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल है।
मेले के उद्घाटन समारोह में विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों की मौजूदगी रहेगी। मेले में पशुओं की खरीद-बिक्री और प्रदर्शनी के साथ-साथ कृषि यंत्र, आधुनिक कृषि उपकरण एवं खेती से संबंधित विभिन्न सामग्री भी उपलब्ध रहेगी।
बेरी पशु मेला क्षेत्र के पशुपालकों और किसानों के लिए महत्वपूर्ण आयोजन माना जाता है। मेले में जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पशुपालकों, किसानों, व्यापारियों एवं ग्रामीणों के पहुंचने की संभावना है।
आयोजकों के अनुसार मेले में आने वाले अतिथियों का मेला संयोजक बजरंग सिंह चौहान, कुंभाराम गुर्जर, जेपी पूनिया, मेला प्रभारी हकीलेश, सह प्रभारी सुखराम सारसर तथा मेला प्रशासक हनुमान सिंह द्वारा स्वागत किया जाएगा। यह जानकारी मेला मीडिया प्रभारी मनोज गुर्जर ने दी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2406259


