सोहन लाल सैनी बने कांग्रेस सेवादल के नवलगढ़ विधानसभा अध्यक्ष
सोहन लाल सैनी बने कांग्रेस सेवादल के नवलगढ़ विधानसभा अध्यक्ष
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक
नवलगढ़ : राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल में संगठनात्मक नियुक्ति करते हुए सोहन लाल सैनी को कांग्रेस सेवादल का नवलगढ़ विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष हेमसिंह शेखावत की अनुमति, संभाग प्रभारी राजेंद्र सिंह अडवाना के निर्देश तथा प्रदेश कांग्रेस सेवादल के सचिव मोइनुदीन खान की अभिशंसा पर जिला अध्यक्ष हारून रशीद लालपुर ने सोहन लाल सैनी की नियुक्ति की।
नियुक्ति के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सोहन लाल सैनी की नियुक्ति से नवलगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस सेवादल की गतिविधियों को गति मिलेगी और संगठन को और मजबूती मिलेगी।
सोहन लाल सैनी की नियुक्ति पर प्रदेश सचिव मोइनुदीन खान, बाबूलाल जीनागल, इकबाल बहलीम, ओमप्रकाश धुकल, बलदेव सैनी, मोहम्मद अयूब बिल्लू, राजेश नेताजी, इकबाल न्यारिया, नरेश सैन, लाकत मोयल, बाबूलाल डूंडलोद सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी। साथ ही कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष हारून रशीद लालपुर का आभार व्यक्त किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2406261


