[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी के गाडराटा में बाबा सुंदर दास का मेला:तीन दिन में परवान पर पहुंचा लक्खी मेला, पशुओं को बीमारियों से बचाने की है मान्यता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी के गाडराटा में बाबा सुंदर दास का मेला:तीन दिन में परवान पर पहुंचा लक्खी मेला, पशुओं को बीमारियों से बचाने की है मान्यता

खेतड़ी के गाडराटा में बाबा सुंदर दास का मेला:तीन दिन में परवान पर पहुंचा लक्खी मेला, पशुओं को बीमारियों से बचाने की है मान्यता

खेतड़ी : खेतड़ी क्षेत्र के गाडराटा में बाबा सुंदर दास का ऐतिहासिक लक्खी मेला शुक्रवार को परवान पर रहा। तीन दिन में करीब ढाई लाख श्रद्धालुओं ने बाबा सुंदर दास के मंदिर में धोक लगाई है। इस मेले में राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश तक के श्रद्धालु पहुंचते हैं।

मेला कमेटी उपाध्यक्ष महिपाल सिंह उरजनवाला ने बताया- बाबा सुंदर दास महाराज के मंदिर से लोगों की गहरी आस्था जुड़ी है। मान्यता है कि बाबा के दरबार में हर मनोकामना पूरी होती है। मुख्य रूप से बाबा सर्पदंश और पशुओं को होने वाली बीमारियों से बचाते हैं।

आसपास के ग्रामीण जब कोई पशु बच्चे को जन्म देता है, तो उसका पहला दूध और दही मंदिर में चढ़ाते हैं। वे पशुओं को बांधने वाली बेल (सांकल) या रस्सा भी मंदिर में लाकर धोक लगाते हैं। ये मेला भाद्रपद की एकादशी से शुरू होकर पूर्णिमा तक भरता है, जिसमें लोग जात-जडूले उतरवाने के लिए भी आते हैं।

मेले की व्यवस्थाओं के लिए मेला कमेटी और प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुंदरदास सेवा समिति के अध्यक्ष विजयपाल सिंह ने बताया- मेले में साफ-सफाई करवाकर दुकानें लग चुकी हैं। मेले की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और एक कंट्रोल रूम से पूरे मेले की मॉनिटरिंग की जा रही है।

इस मौके पर मेला कमेटी अध्यक्ष विजयपाल सिंह, जगत सिंह, सरपंच हजारीलाल गेट, पूर्व सरपंच राजेश गुर्जर, ओमवीर सिंह, कोषाध्यक्ष नरेश कुमार गुप्ता, तहसीलदार सुभाषचंद्र, थानाधिकारी सत्यवीर सिंह, सोहन सिंह, नरेंद्र सिंह ऊर्जावाला, छोटेलाल सैनी, असलम खान, रणवीर सिंह और जोगिंदर सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

Related Articles