विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान को किया याद
विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान को किया याद
झुंझुनूं : जिला औषधि भंडार परिसर में शुक्रवार को विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में फार्मासिस्टों की स्वास्थ्य सेवाओं में भूमिका और आमजन तक सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को लेकर चर्चा की गई।
फार्मासिस्टों ने कहा कि दवाओं के उचित भंडारण, वितरण, उपलब्धता और सुरक्षित एवं तर्कसंगत उपयोग को सुनिश्चित करने में उनकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने आमजन को दवाओं के सही उपयोग के प्रति जागरूक करने और स्वास्थ्य सेवाओं में अपनी भूमिका को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में अशोक कुमार, सीमा, पवन जांगिड़, पंकज लामोरिया, तनूजा, विकास, ओमप्रकाश मीना और बृज मोहन सहित अन्य फार्मासिस्ट मौजूद रहे। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन में अपनी भूमिका बेहतर तरीके से निभाने का संकल्प लिया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2405909


