आंगन मिलन सेवा समारोह में गर्भवती व धात्री माताओं का सम्मान
पोषण, स्वास्थ्य और शिशु देखभाल के प्रति किया जागरूक
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : विकसित भारत-जन सेवा अभियान के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देश पर कृषि उपज मंडी के पीछे स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 3 सेकंड में आंगन मिलन सेवा समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वार्ड पार्षद श्रीमती कमलेश लांबा रहीं। समारोह में गर्भवती एवं धात्री माताओं का सम्मान कर उन्हें मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, संतुलित आहार, पोषण और नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक किया गया।
मुख्य अतिथि कमलेश लांबा ने महिलाओं से स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और आशा सहयोगिनी को प्रमाण पत्र के साथ गमले एवं पौधे भेंट किए गए। महिलाओं की गोद भराई और बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया गया।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जुलेखा ने गर्भवती महिलाओं को प्रसव के दौरान मिलने वाली सहायता राशि तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना के लाभों के बारे में बताया।
कार्यक्रम में सहायिका मीनू बानो, आशा सहयोगिनी भंवरी देवी, शिक्षा अनुदेशिका अल्लादेई, मदरसा इंदिरा मेमोरियल पब्लिक स्कूल से जुड़े लोग तथा लाभार्थी महिलाएं मौजूद रहीं। वार्ड की बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। सभी महिलाओं का फूल मालाओं से स्वागत कर अल्पाहार दिया गया। कार्यक्रम के माध्यम से मातृ स्वास्थ्य, पौष्टिक आहार और शिशु देखभाल के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2405841


