[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हरीश मूण्ड बने कांग्रेस ‘आरक्षण बचाओ प्रकोष्ठ’ के प्रदेश सचिव:संवैधानिक अधिकारों की रक्षा, सामाजिक एकता के लिए काम करने की बात कही


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

हरीश मूण्ड बने कांग्रेस ‘आरक्षण बचाओ प्रकोष्ठ’ के प्रदेश सचिव:संवैधानिक अधिकारों की रक्षा, सामाजिक एकता के लिए काम करने की बात कही

हरीश मूण्ड बने कांग्रेस 'आरक्षण बचाओ प्रकोष्ठ' के प्रदेश सचिव:संवैधानिक अधिकारों की रक्षा, सामाजिक एकता के लिए काम करने की बात कही

सरदारशहर : हरीश मूण्ड को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के “आरक्षण बचाओ प्रकोष्ठ” में प्रदेश सचिव बनाया गया है। यह नियुक्ति प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और आरक्षण बचाओ प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जस्साराम चौधरी के नेतृत्व में की गई है।

इस मौके पर हरीश मूण्ड ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के बनाए भारतीय संविधान ने कमजोर वर्ग को जो लोकतांत्रिक अधिकार और सामाजिक सुरक्षा दी है, आज उन्हें बचाने की लड़ाई पहले से कहीं ज्यादा जरूरी हो गई है। उन्होंने कहा कि यह पद सिर्फ एक संगठन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि शोषित, वंचित और आरक्षित वर्गों के अधिकारों के प्रति उनकी सोच का हिस्सा है।

मूण्ड ने भरोसा दिलाया कि वे यह जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी और लगन से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि वे समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा और सामाजिक एकता की इस सोच को सभी साथियों के साथ मिलकर और मजबूत करेंगे।

Related Articles