नीमकाथाना में युवक पर फायरिंग:बेसमेंट में कूदकर बचाई जान, बाइक पर आए थे बदमाश
नीमकाथाना में युवक पर फायरिंग:बेसमेंट में कूदकर बचाई जान, बाइक पर आए थे बदमाश
नीमकाथाना : नीमकाथाना कस्बे के सिरोही बाइपास स्थित बिनानी चौराहा पर होटल प्रेमजी के बाहर गुरुवार रात युवक पर फायरिंग की घटना सामने आई है। युवक ने बेसमेंट में कूदकर अपनी जान बचाई। घटना रात करीब 10:45 बजे की है।
एक राउंड फायर किया
सिरोही निवासी वीरेंद्र गैनण होटल पर खाना पैक करवा रहा था। इसी दौरान बाइक पर दो युवक आए। बाइक से नीचे उतरते ही एक युवक ने पिस्टल से वीरेंद्र पर एक राउंड फायर किया और दोनों मौके से फरार हो गए।
फायरिंग होते ही वीरेंद्र जान बचाने के लिए होटल के नीचे बने बेसमेंट में कूद गया। इससे वह गोली की चपेट में आने से बच गया और बड़ा हादसा टल गया। फायरिंग की आवाज सुनकर होटल में खाना खा रहे अन्य ग्राहक भी दहशत में आ गए और इधर-उधर भागते नजर आए। पूरी घटना होटल में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।

पहले से रंजिश चल रही थी
घटना की सूचना मिलते ही नीमकाथाना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर डीएसपी सुशील मान भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लेकर घटना की जानकारी ली। जानकारी के अनुसार वीरेंद्र और फायरिंग करने वाले युवक राहुल बोरान व उसके साथ मनोज के बीच पहले से रंजिश चल रही थी। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
पुलिस ने करवाई नाकाबंदी
फायरिंग के बाद पुलिस ने नीमकाथाना इलाके में नाकाबंदी करवा दी। आरोपियों की तलाश में पुलिस ने देर रात तक आरोपियों के ठिकानों और घरों पर दबिश दी। पुलिस की ओर से सभी प्रमुख पॉइंट पर नाकाबंदी जारी रखी गई। डीएसपी सुशील मान ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल से एक गोली मिली है। आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है। रात से ही सभी पॉइंट पर नाकाबंदी जारी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2405339


