ढाणी बाढ़ान स्कूल को भामाशाह ने भेंट किया साउंड सिस्टम:ग्रामवासियों के सहयोग से 6.50 लाख में रंग-रोगन भी कराया गया
ढाणी बाढ़ान स्कूल को भामाशाह ने भेंट किया साउंड सिस्टम:ग्रामवासियों के सहयोग से 6.50 लाख में रंग-रोगन भी कराया गया
खेतड़ी : खेतड़ी क्षेत्र के ढाणी बाढ़ान गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में शुक्रवार को भामाशाह इंजीनियर भवँर सिंह शेखावत ने साउंड सिस्टम भेंट किया। साउंड सिस्टम मिलने से स्कूल परिवार और विद्यार्थियों में खुशी का माहौल रहा। स्कूल प्रशासन ने भामाशाह का आभार जताया और इसे एक जरूरी सहयोग बताया।
प्रधानाचार्या माया सागवान ने बताया कि स्कूल में रोज प्रार्थना सभा और कई शैक्षणिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं। इन कार्यक्रमों के लिए साउंड सिस्टम की जरूरत लंबे समय से थी। प्रधानाचार्या ने यह भी बताया कि अब प्रार्थना सभा और दूसरे कार्यक्रमों के लिए बाहर से किराए पर साउंड सिस्टम नहीं मंगवाना पड़ेगा।
स्कूल के विकास कार्यों में गांववालों, भामाशाहों और स्टाफ का लगातार सहयोग मिल रहा है। प्रधानाचार्या ने बताया कि इससे पहले करीब 6.50 लाख रुपए की लागत से स्कूल में रंग-रोगन करवाया गया था। यह काम भी गांववालों, भामाशाहों और स्टाफ के सहयोग से हुआ। रंग-रोगन के बाद स्कूल भवन और परिसर का रूप निखर गया है। प्रधानाचार्या माया सागवान ने स्कूल के विकास में सहयोग देने वाले सभी भामाशाहों, गांववालों और स्टाफ का आभार जताया।
इस मौके पर उप प्रधानाचार्य राकेश भड़िया, अमन मिल, वेदप्रकाश, सुभाष चंद्र, राजेश कुमार, उमराव सिंह, रेखा गोठवाल, सोनू कुमारी, सुनीता, अजय, शिवराज सिंह, रवि शंकर, अविनाश, मुरारी लाल और धुकल सिंह सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2405328


