नवलगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र में सरपंच पदों के आरक्षण की लॉटरी, तय हुआ पंचायतों का आरक्षण
नवलगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र में सरपंच पदों के आरक्षण की लॉटरी, तय हुआ पंचायतों का आरक्षण
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक
नवलगढ़ : पंचायत चुनाव 2026 को लेकर नवलगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में सरपंच पदों के आरक्षण की लॉटरी निकाली गई। एसडीएम प्रांजल कंवर की देखरेख में आयोजित प्रक्रिया में सुबोध स्कूल की छात्राएं साक्षी खिचड़ी एवं निशु गुर्जर ने पर्चियां निकालकर लॉटरी की प्रक्रिया पूरी की। लॉटरी के साथ ही अलग-अलग वर्गों के लिए सरपंच पदों का आरक्षण तय हो गया।
लॉटरी के अनुसार अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के लिए जेजूसर और नवलड़ी ग्राम पंचायतों को आरक्षित किया गया है। वहीं SC महिला वर्ग के लिए भगेरा और डाबड़ी बलौदा ग्राम पंचायतें आरक्षित हुई हैं।
इसी प्रकार अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के लिए सोंथली ग्राम पंचायत आरक्षित की गई है। अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए पबाना, नाहरसिंघानी और बड़वासी ग्राम पंचायतों का आरक्षण तय हुआ है, जबकि OBC महिला वर्ग के लिए बुगाला और कुमावास ग्राम पंचायतें आरक्षित की गई हैं।
सामान्य वर्ग के लिए मांडासी, सोटवारा, कैरू, देवगांव नूआं, ढिगाल, ढाणियां नवलगढ़ और राणासर ग्राम पंचायतें आरक्षित हुई हैं। वहीं सामान्य महिला वर्ग के लिए घोड़ीवारा खुर्द, सैनीनगर, डूबरा, कसैरू, तोगड़ाकलां, चेलासी, कारी, निवाई और ढाका की ढाणी ग्राम पंचायतों का आरक्षण तय किया गया है।
रोटेशन से बदलता है आरक्षण
पंचायतीराज संस्थाओं में आरक्षण रोटेशन व्यवस्था के तहत तय किया जाता है। प्रत्येक चुनाव में आरक्षण की प्रक्रिया नए सिरे से की जाती है। ऐसे में पिछली बार जो पंचायत, वार्ड या पद किसी विशेष वर्ग के लिए आरक्षित था, जरूरी नहीं कि इस बार भी उसी वर्ग के लिए आरक्षित रहे।
रोटेशन के चलते पिछली बार आरक्षित पंचायत या वार्ड इस बार सामान्य/ओपन श्रेणी में भी आ सकता है, जबकि सामान्य रही पंचायत इस बार किसी आरक्षित वर्ग के हिस्से में जा सकती है। आरक्षण की लॉटरी सामने आने के साथ ही अब संभावित सरपंच प्रत्याशियों की चुनावी तैयारियां भी नए समीकरणों के अनुसार शुरू होने की उम्मीद है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2403665


