ग्रामीणों की शिकायत पर ग्राम विकास अधिकारी कविता स्वामी ने संभाला मोर्चा, कारंगा छोटा में सफाई शुरू
ग्रामीणों की शिकायत पर ग्राम विकास अधिकारी कविता स्वामी ने संभाला मोर्चा, कारंगा छोटा में सफाई शुरू
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : आबिद खान दाडून्दा
फतेहपुर : कारंगा छोटा की अम्बेडकर कॉलोनी से फतेहपुर-मालासी मुख्य सड़क पर लंबे समय से जमा कीचड़ और जलभराव की समस्या को लेकर ग्रामीणों की शिकायत के बाद ग्राम विकास अधिकारी कविता स्वामी ने कार्रवाई शुरू करवाई। सड़क पर फैले कीचड़ और गंदगी के कारण पैदल राहगीरों, दोपहिया वाहन चालकों, स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
शिकायत मिलने के बाद ग्राम विकास अधिकारी स्वयं मौके पर पहुंचीं और सफाई कर्मचारियों को लगाकर कार्य शुरू करवाया। उन्होंने मौके पर रहकर सफाई कार्य का निरीक्षण भी किया। नालियों से कीचड़ निकलवाने के बाद पानी की निकासी सुचारू हो गई है। कीचड़ सूखने के बाद उसे भी हटवाने की कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के बाद ग्रामीणों ने ग्राम विकास अधिकारी के प्रयासों की सराहना की।
ग्रामीणों से शिकायत मिली तो शिकायत के बाद तुरंत सफाई टीम को लगवाकर समस्या का समाधान करवाया जा रहा हैं। हाँ मौके पर मैने खुद ने अच्छे से खड़े होकर निरीक्षण किया हैं। बहुत जल्द समस्या से निजात मिलेगी। कीचड़ को नालियों से निकलवा दिया हैं। नालिया अब बहने लग गई हैं। और कीचड़ सूखने के बाद उसे अलग डलवाया जाएगा। – कविता स्वामी ग्राम सेवक (ग्राम विकास अधिकारी) कारंगा छोटा फतेहपुर सीकर
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2403601


