उमरा यात्रा से लौटे डॉ. कादिर का भव्य स्वागत
आसलू में लोगों ने फूलमालाएं पहनाकर दी मुबारकबाद, हाजी रमजान खान का भी किया अभिनंदन
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय के निकटवर्ती गांव आसलू में उमरा की मुकद्दस यात्रा पूरी कर लौटे डॉ. कादिर का स्थानीय लोगों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने भव्य स्वागत किया। उनके घर लौटते ही बधाई देने वालों का तांता लग गया।
इस अवसर पर आयोजित स्वागत समारोह में लोगों ने डॉ. कादिर को फूलमालाएं पहनाईं और गुलदस्ते भेंट किए। समाज के गणमान्य लोगों ने गले मिलकर उन्हें मुबारकबाद दी और उमरा यात्रा की सफलता पर शुभकामनाएं दीं। उनके साथ उमरा यात्रा पर गए नवांकुर अकादमी स्कूल, चूरू के निदेशक हाजी रमजान खान का भी स्वागत किया गया।
समारोह में अधिवक्ता अयाज खान, सेवानिवृत्त असिस्टेंट डायरेक्टर प्रॉसिक्यूटर, नियाज खान, सेवानिवृत्त जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी चूरू, शिक्षाविद एवं सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक बदरुद्दीन, प्राचार्य लियाकत अली खान, अधिवक्ता शाहीन खान सहित बड़ी संख्या में सर्व समाज के लोग मौजूद रहे।
डॉ. कादिर ने स्वागत के लिए सभी का आभार जताते हुए उमरा यात्रा के अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि पवित्र काबा शरीफ के दर्शन और वहां इबादत करने से मन को असीम शांति का अनुभव होता है। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान देश की तरक्की, अमन-चैन, भाईचारे और पूरी इंसानियत की भलाई के लिए दुआएं मांगीं। समारोह के अंत में उपस्थित लोगों को आब-ए-जमजम और खजूर का तबर्रुक वितरित किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2403654


