[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक में समय न गंवाएं, तुरंत अस्पताल पहुंचें


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक में समय न गंवाएं, तुरंत अस्पताल पहुंचें

सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक में समय न गंवाएं, तुरंत अस्पताल पहुंचें

झुंझुनूं : जिले में सर्पदंश की घटनाओं को लेकर आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से गुरुवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से सर्पदंश जागरूकता पोस्टर का विमोचन किया गया। इस दौरान सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर, नोडल अधिकारी डिप्टी सीएमएचओ डॉ. भंवर लाल सर्वा और महामारी विशेषज्ञ डॉ. कुलदीप फौजदार मौजूद रहे।

सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने बताया कि सर्पदंश की स्थिति में समय बेहद महत्वपूर्ण होता है। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से लेकर जिला अस्पताल तक सभी चिकित्सा संस्थानों में उपचार के लिए आवश्यक एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन उपलब्ध हैं। सर्पदंश होने पर पीड़ित को बिना समय गंवाए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल पहुंचाना चाहिए।

उन्होंने बताया कि जिले के चिकित्सकों को सर्पदंश के उपचार का आवश्यक प्रशिक्षण दिया जा चुका है। आमजन से अपील की गई कि सर्पदंश के बाद झाड़-फूंक, तंत्र-मंत्र या घरेलू उपचार में समय बर्बाद न करें और तुरंत चिकित्सकीय उपचार करवाएं। विभाग की ओर से स्वास्थ्य संस्थानों एवं आमजन के बीच जागरूकता गतिविधियां भी आयोजित की जा रही हैं।

Related Articles