सीकर की नई सभापति खतीजा बानो ने कार्यभार संभाला:पति पूर्व सभापति ने बादाम खिलाकर गद्दी पर बिठाया, बोलीं-हर सप्ताह एक वार्ड में जाऊंगी
सीकर की नई सभापति खतीजा बानो ने कार्यभार संभाला:पति पूर्व सभापति ने बादाम खिलाकर गद्दी पर बिठाया, बोलीं-हर सप्ताह एक वार्ड में जाऊंगी
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
सीकर : सीकर की नई सभापति खतीजा बानो ने आज कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इस दौरान उन्हें उनके पति और पूर्व सभापति जीवण खां ने उन्हें बादाम खिलाकर गद्दी पर बिठाया। कार्यभार ग्रहण के दौरान कार्यक्रम में सीकर विधायक राजेंद्र पारीक सहित कई पार्षद मौजूद रहे।

इस मौके पर सभापति खतीजा बनो ने कहा कि शहर की जनता के वोट और आशीर्वाद से वह सभापति बनी हैं। अब वह हर सप्ताह एक वार्ड में जाएंगी और लोगों से वार्ड की समस्याएं जानेंगी व उन समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करवाएंगी।

उन्होंने कहा- मेरा प्रयास रहेगा कि सीकर नगर परिषद एरिया में रहने वाले हर एक नागरिक को नगर परिषद की सेवाओं/योजनाओं का लाभ मिल सके। बता दें कि इस बार खतीजा बानो ने वार्ड नंबर 16 से पार्षद का चुनाव जीता था। इसके बाद कांग्रेस पार्टी ने उन्हें सभापति पद के लिए प्रत्याशी बनाया। जिसमें उन्होंने बीजेपी की कंचन को 17 वोटों से हराया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2399754

