सीकर में 48 घंटे में 3 युवतियां लापता:घर से बिना बताए निकलीं; 2 लड़कियों के परिवार ने युवकों पर जताया शक
सीकर में 48 घंटे में 3 युवतियां लापता:घर से बिना बताए निकलीं; 2 लड़कियों के परिवार ने युवकों पर जताया शक
सीकर : सीकर में दो दिन में 3 युवतियां लापता हो गई हैं। तीनों युवतियां घर से बिना बताए कहीं चली गई हैं। दो युवतियों के परिवार ने युवकों पर शक जताते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
25 साल की युवती के लापता होने के केस में उसके पिता ने पुलिस में शिकायत दी। इसमें बताया कि मेरी बेटी 21 सितंबर को घर पर परिजनों के साथ सो रही थी। अगले दिन 22 सितंबर की सुबह उठकर देखा तो बेटी नहीं मिली। इसके बाद रिश्तेदारों में भी बेटी की काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। परिजनों के अनुसार एक युवक 1 महीने पहले उनके घर पर आया था, जिसने युवती को उठा ले जाने की धमकी दी थी।
एक युवती सुबह तो एक दोपहर को बिना बताए निकलीं
22 साल की युवती के लापता होने के केस में उसके परिवार ने पुलिस में शिकायत दी है। इसमें बताया कि बेटी घर से 21 सितंबर को सुबह करीब 6:30 बजे बिना बताए कहीं चली गई। इसके बाद युवती का कुछ पता नहीं चल पाया। युवती के मोबाइल नंबरों पर एक युवक का कॉल आया हुआ था। अंदेशा है कि वह युवक ही अपने साथ युवती को लेकर चला गया।
24 साल की युवती के लापता होने के केस में उसके भाई ने पुलिस में शिकायत दी। इसमें बताया कि 22 सितंबर को मेरी बहन दोपहर के समय घर से बिना बताए कहीं चली गई। युवती का मोबाइल फोन भी अब स्विच ऑफ है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2399754

