लढ़ाणा में बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता का समापन:17 वर्ष में बाथौड़ और 19 वर्ष में बाय की टीम बनी विजेता, 37 टीमों की 518 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
लढ़ाणा में बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता का समापन:17 वर्ष में बाथौड़ और 19 वर्ष में बाय की टीम बनी विजेता, 37 टीमों की 518 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
पलसाना : पलसाना क्षेत्र के लढ़ाणा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में चल रही 70वीं जिला स्तरीय बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता बुधवार को खत्म हो गई। चार दिन तक चली इस प्रतियोगिता का आयोजन 20 से 23 सितंबर तक किया गया था। फाइनल मुकाबलों के साथ इसका समापन हुआ।
19 वर्ष बालिका वर्ग का फाइनल मुकाबला राजकीय विद्यालय बाय और पनिहारवास की टीम के बीच हुआ। इसमें बाय की टीम ने जीत हासिल की और विजेता बनी। पनिहारवास की टीम उपविजेता रही। इसी तरह 17 वर्ष बालिका वर्ग का फाइनल मुकाबला राजकीय विद्यालय लढ़ाणा और बाथौड़ की टीम के बीच खेला गया। बाथौड़ की टीम ने यह मुकाबला जीतकर 17 वर्ष बालिका वर्ग का खिताब अपने नाम किया। लढ़ाणा की टीम उपविजेता रही।
प्रतियोगिता में दोनों आयु वर्गों की खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ मुकाबले खेले। 19 वर्ष बालिका वर्ग में बाय की टीम पहले, पनिहारवास की टीम दूसरे और बाथौड़ की टीम तीसरे स्थान पर रही। वहीं 17 वर्ष बालिका वर्ग में बाथौड़ की टीम पहले, लढ़ाणा की टीम दूसरे और प्रिंस स्कूल की टीम तीसरे स्थान पर रही।
इस प्रतियोगिता में 17 वर्ष बालिका वर्ग में कुल 20 टीमों की 280 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। 19 वर्ष बालिका वर्ग में 17 टीमों की 238 खिलाड़ी शामिल हुईं। दोनों वर्गों को मिलाकर कुल 37 टीमों की 518 खिलाड़ियों ने इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया।
चार दिनों तक चले इस खेल आयोजन में खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला। फाइनल मुकाबलों के बाद विजेता, उपविजेता और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमों को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के बाद खेल मैदान में मौजूद खिलाड़ियों, शिक्षकों और खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल दिखा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2399525

