जसरापुर स्कूल में 290 छात्रों को मिली स्टेशनरी किट:भामाशाह ने नर्सरी से 12वीं तक के बच्चों को दी; बोले- पढ़ाई को बढ़ावा मिलेगा
जसरापुर स्कूल में 290 छात्रों को मिली स्टेशनरी किट:भामाशाह ने नर्सरी से 12वीं तक के बच्चों को दी; बोले- पढ़ाई को बढ़ावा मिलेगा
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के जसरापुर के महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पाठ्य सामग्री वितरण की गई। इसमें स्कूल के बच्चों को पढ़ाई का सामान बांटा गया। इसका मकसद बच्चों को पढ़ाई के लिए जरूरी चीजें देना और उन्हें शिक्षा के लिए प्रेरित करना था।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अहमदाबाद में रहने वाले और जसरापुर के भामाशाह पवन कुमार अग्रवाल मंसारामका थे। विशिष्ट अतिथियों में राजेंद्र प्रसाद मंसारामका, शिवकुमार सुरेलिया, रामचंद्र गुर्जर पंच, कमलकांत शर्मा और परमेश्वर लाल मुनीम शामिल थे। स्कूल परिवार ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
इस मौके पर भामाशाह पवन कुमार अग्रवाल मंसारामका ने महावीर प्रसाद दत्तलाल मंसारामका और पार्वती देवी मंसारामका की याद में नर्सरी से 12वीं तक के सभी 290 छात्रों को पाठ्य सामग्री बांटी। बच्चों को पेन, पेंसिल, रजिस्टर और अन्य जरूरी पढ़ाई का सामान दिया गया। पढ़ाई का सामान मिलने पर बच्चों में काफी खुशी दिखी। उन्होंने सामग्री पाकर अपनी खुशी जाहिर की। इस दौरान स्कूल परिसर में बच्चों के साथ स्कूल स्टाफ और गांव के लोग भी मौजूद थे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने बच्चों को रोज पढ़ाई करने, शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने और मौजूद संसाधनों का सही इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया। स्कूल परिवार ने भामाशाह पवन कुमार अग्रवाल मंसारामका का बच्चों के लिए किए गए सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।इस कार्यक्रम में जूगल बोहरा, करण सिंह, लोकेश कुमार, मूलचंद, विजया, निर्मला सिहाग, पूजाजय, सुनीता मंजू, प्रियंका, पूजा ठोलिया, अनिता, तेजपाल, विनोद कुमारी, पिस्ता स्वामी, निधी, महेंद्र सहित स्कूल स्टाफ और ग्रामीणजन मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2399703
