गोठड़ा पंचायत प्रधान पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित:लॉटरी से फैसला, 25 ग्राम पंचायतों में दावेदारों की चर्चा तेज
गोठड़ा पंचायत प्रधान पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित:लॉटरी से फैसला, 25 ग्राम पंचायतों में दावेदारों की चर्चा तेज
नवलगढ़/गोठड़ा : पंचायत समिति प्रधान पदों के आरक्षण के लिए बुधवार को जिला मुख्यालय पर लॉटरी निकाली गई। इस लॉटरी के बाद गोठड़ा पंचायत समिति का प्रधान पद सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित हो गया है। आरक्षण की स्थिति साफ होने के बाद पंचायत क्षेत्र में प्रधान पद के संभावित दावेदारों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
गोठड़ा पंचायत समिति
| आरक्षण वर्ग | वार्ड नंबर | कुल |
| एससी ओपन | 5 | 1 |
| एससी महिला | 11 | 1 |
| एसटी ओपन | 10 | 1 |
| एसटी महिला | — | 0 |
| ओबीसी ओपन | 9, 17 | 2 |
| ओबीसी महिला | 8 | 1 |
| अनारक्षित ओपन | 4, 13, 6, 14, 3 | 5 |
| अनारक्षित महिला | 1, 12, 15, 16, 7, 2 | 6 |
| कुल | — | 17 |
गोठड़ा पंचायत समिति के 17 वार्डों के लिए सदस्यों के आरक्षण की लॉटरी भी निकाली गई। लॉटरी के बाद सभी 17 वार्डों की आरक्षण स्थिति साफ हो गई है। आरक्षण के मुताबिक, वार्ड नंबर 1 सामान्य महिला, 2 सामान्य महिला, 3 सामान्य, 4 सामान्य, 5 एससी, 6 सामान्य, 7 सामान्य महिला, 8 ओबीसी महिला, 9 ओबीसी, 10 एसटी, 11 एससी महिला, 12 सामान्य महिला, 13 सामान्य, 14 सामान्य, 15 सामान्य महिला, 16 सामान्य महिला और 17 ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं।
कुल 25 ग्राम पंचायतें
गोठड़ा पंचायत समिति में कुल 25 ग्राम पंचायतें आती हैं। प्रधान पद के आरक्षण की तस्वीर साफ होने के बाद अब राजनीतिक गतिविधियां भी बढ़ने लगी हैं। संभावित दावेदार अपने-अपने स्तर पर चुनावी समीकरणों पर चर्चा करने में जुट गए हैं। ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के आरक्षण के लिए 24 सितंबर को उपखंड स्तर पर लॉटरी निकाली जाएगी। राज्य में पंचायत चुनावों के लिए आरक्षण की प्रक्रिया 23 और 24 सितंबर को पूरी की जा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2399522

