चिड़ावा पंचायत समिति प्रधान पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित:पिछले साल सामान्य वर्ग के लिए था, सदस्य पद के लिए महिलाओं का 9 वार्डों में कोटा
चिड़ावा पंचायत समिति प्रधान पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित:पिछले साल सामान्य वर्ग के लिए था, सदस्य पद के लिए महिलाओं का 9 वार्डों में कोटा
चिड़ावा : चिड़ावा पंचायत समिति के प्रधान पद का आरक्षण बुधवार को जिला मुख्यालय पर निकाली गई लॉटरी से तय हुआ। इस बार प्रधान पद सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। पिछले साल यह पद सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित था। पंचायत समिति सदस्यों के लिए वार्डों के आरक्षण की लॉटरी भी बुधवार को निकाली गई। लॉटरी के बाद अलग-अलग वार्डों की आरक्षण स्थिति स्पष्ट हो गई है।ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के आरक्षण की लॉटरी गुरुवार को एसडीएम कार्यालय में निकाली जाएगी। प्रशासन ने इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं।
पहली बार एक साथ होंगे पंचायती राज चुनाव
प्रदेश में पहली बार पंचायती राज चुनाव एक साथ करवाए जाने हैं। इससे पहले आरक्षण की लॉटरी 17 और 18 अगस्त को निकाली जानी थी, लेकिन बाद में इसे दो बार स्थगित किया गया था। आरक्षण की लॉटरी पूरी होने के बाद अब जल्द ही पंचायती राज चुनाव की घोषणा किए जाने की संभावना है।
पंचायत समिति सदस्यों के आरक्षण का कोटा
पंचायत समिति : चिडावा
| आरक्षित वर्ग | आरक्षित वार्ड की कुल संख्या |
| एससी ओपन | 11,16 |
| एससी महिला | 18,14 |
| एसटी ओपन | 0 |
| एसटी महिला | 0 |
| ओबीसी ओपन | 17,3 |
| ओबीसी महिला | 13 |
| अनारक्षित ओपन | 4,8,12,2,10,1 |
| अनारक्षित महिला | 15,7,9,6,19,5 |
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2399702
