[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

HCL की CSR योजना के तहत निशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर:ग्रामीणों की जांच कर बांटी मुफ्त दवाएं, बच्चों ने नुक्कड़ नाटक से दिया स्वच्छता संदेश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

HCL की CSR योजना के तहत निशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर:ग्रामीणों की जांच कर बांटी मुफ्त दवाएं, बच्चों ने नुक्कड़ नाटक से दिया स्वच्छता संदेश

HCL की CSR योजना के तहत निशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर:ग्रामीणों की जांच कर बांटी मुफ्त दवाएं, बच्चों ने नुक्कड़ नाटक से दिया स्वच्छता संदेश

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : डॉ. आजाद अहमद खान 

सिंघाना : सिंघाना क्षेत्र के माकड़ों स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में बुधवार को निशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (HCL) प्रोजेक्ट की सीएसआर योजना के तहत लगाए गए शिविर में ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श दिया गया और जरूरत के अनुसार मुफ्त दवाएं वितरित की गईं।

शिविर के मुख्य अतिथि KCC के कार्यपालक निदेशक एवं इकाई प्रमुख पुरषोत्तम दास बोहरा रहे। विशिष्ट अतिथियों में कमलेश कुमार, बिल्लू सैनी और प्रधानाचार्य देश दीपक शामिल हुए। अतिथियों ने फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किया।

‘निवारक स्वास्थ्य सेवाओं में आयुर्वेद की अहम भूमिका’

मुख्य अतिथि पुरषोत्तम दास बोहरा ने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण में निवारक स्वास्थ्य सेवाओं और आयुर्वेद की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने बताया कि HCL की सीएसआर योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य, शिक्षा और स्वच्छता से जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने लोगों से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, स्वच्छता अपनाने और संतुलित जीवनशैली अपनाने की अपील की।

बोहरा ने बताया कि सीएसआर योजना के तहत भोदन गांव के सरकारी स्कूल में भी स्वच्छता पखवाड़े के दौरान विद्यार्थियों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया जा रहा है। इसमें बच्चों को स्वच्छता, स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों, एनीमिया की रोकथाम और महामारी से बचाव के बारे में जानकारी दी जा रही है।

डॉक्टरों ने की जांच, मुफ्त दवाएं बांटी

शिविर प्रभारी घनश्याम दास ने बताया कि आयुर्वेद दिवस के अवसर पर ग्रामीणों को निशुल्क स्वास्थ्य जांच और आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श दिया गया। शिविर में KCC अस्पताल प्रभारी डॉ. दीपिका खुराना, डॉ. एसए हादी, सुनीता सैनी, नेहा, नीलम सैनी, डॉ. पवन सैनी, डॉ. बलराज सिंह और डॉ. निधि ने मरीजों की जांच की। डॉक्टरों ने स्वास्थ्य संबंधी सलाह देने के साथ जरूरत के अनुसार मुफ्त दवाएं भी वितरित कीं।

बच्चों ने नुक्कड़ नाटक से दिया जागरूकता संदेश

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। अतिथियों ने बच्चों को स्वास्थ्य किट भी वितरित किए।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में पूर्व सरपंच इन्द्राज सिंह डागर, ओमप्रकाश डागर, डॉ. पवन सैनी, डॉ. बलराज सिंह, डॉ. निधि, बनवारीलाल डेला, सुरेश डागर, लखमीचंद मेघवाल, हजारीलाल डेला, महिपाल महला, पूर्णमल शर्मा, कमल डागर, मनोज लामोरिया, बाबूलाल सैनी, रघुवीर जांगिड़ और संजीव सिंगड़ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles