बबाई में 70वीं जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता का समापन:राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में विजेताओं को मिले मेडल और ट्रॉफी
बबाई में 70वीं जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता का समापन:राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में विजेताओं को मिले मेडल और ट्रॉफी
बबाई : बबाई के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में बुधवार को 70वीं जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता का समापन समारोह हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के प्राचार्य रामनिवास ने की। मंच का संचालन वरिष्ठ अध्यापक मधुसूदन शर्मा ने किया। इस आयोजन के मुख्य अतिथि भामाशाह कैलाश चंद्र सैनी रहे, जिन्होंने कार्यक्रम की पूरी जिम्मेदारी संभालने में सहयोग किया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर सीबीईओ अनुकंपा अरडावतिया, सेवानिवृत्त डिप्टी डायरेक्टर जितेंद्र कुमार सुरोलिया, बबाई थानाधिकारी सत्यवीर यादव, पूर्व सरपंच फूलाराम सैनी और वरिष्ठ पत्रकार गोविंदराम हरितवाल मौजूद रहे। सबसे पहले सभी अतिथियों ने मां सरस्वती के सामने दीप जलाया। कार्यक्रम से पहले सभी अतिथियों का दुपट्टा और मेवाड़ी साफा पहनाकर स्वागत किया गया। स्कूल की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए।
स्वागत सत्कार के बाद अतिथियों ने प्रतियोगिता में विजेता और उपविजेता रहे सभी खिलाड़ियों को ट्रॉफी और मेडल दिए। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए स्कूल स्टाफ और मौजूद अतिथियों को मोमेंटो भेंट किए गए। इसके बाद सभी अतिथियों ने स्कूल परिसर में लगे ध्वज को सम्मान के साथ उतारा और प्राचार्य को भेंट किया।
इस मौके पर द्वितीय प्राचार्य रीना शर्मा, राजकीय महात्मा गांधी स्कूल के प्राचार्य राजेंद्र सिंह चौधरी, स्कूल के शिक्षक लीलाधर, मनोज कुमार स्वामी, रामाकांत तिवाड़ी, अशोक ताखर, राहुल रोहिलान, धर्मपाल, राजेंद्र, शिवपाल धनकड़, मदन, रवि सुरोलिया, मयंक अग्रवाल, उमाकांत शर्मा, प्रियंका, सुमन, सरिता, मेघा, पूजा, किरण, सुमन जाखड़, विष्णु हरितवाल और समस्त स्कूल स्टाफ मौजूद रहा। कस्बे के गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे। स्कूल के प्राचार्य रामनिवास जाखड़ ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी का आभार जताया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2399701
