खेतड़ी में एससी-बबाई में महिला के लिए प्रधान पद आरक्षित:जिला मुख्यालय पर निकली लॉटरी
खेतड़ी में एससी-बबाई में महिला के लिए प्रधान पद आरक्षित:जिला मुख्यालय पर निकली लॉटरी
खेतड़ी : खेतड़ी पंचायत समिति का प्रधान पद इस बार एससी वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। वहीं, नवगठित बबाई पंचायत समिति का प्रधान पद सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित हुआ है। बुधवार को जिला मुख्यालय पर पंचायत राज चुनाव से पहले इसकी लॉटरी निकाली गई।
खेतड़ी में 21 और बबाई में 17 वार्ड आरक्षित
पिछले साल खेतड़ी पंचायत समिति का प्रधान पद ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित था। इसके साथ ही पंचायत समिति सदस्यों के लिए वार्डों की लॉटरी भी निकाली जा रही है। खेतड़ी पंचायत समिति में कुल 21 वार्ड हैं, जबकि बबाई पंचायत समिति में 17 वार्ड हैं। ग्राम पंचायतों में सरपंचों और वार्ड पंचों के आरक्षण के लिए लॉटरी गुरुवार को एसडीएम कार्यालय में निकाली जाएगी। प्रशासन ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
खेतड़ी पंचायत समिति- 21 वार्ड
| आरक्षित वर्ग | आरक्षित वार्ड की कुल संख्या |
| एससी ओपन | 4,5 |
| एससी महिला | 11 |
| एसटी ओपन | |
| एसटी महिला | |
| ओबीसी ओपन | 1,13 |
| ओबीसी महिला | 21 |
| अनारक्षित ओपन | 3,12,6,2,8,17,20 |
| अनारक्षित महिला | 10,19,9,7,16,18,15,14 |
बबाई पंचायत समिति- 17 वार्ड
| आरक्षित वर्ग | आरक्षित वार्ड की कुल संख्या |
| एससी ओपन | 9 |
| एससी महिला | 11 |
| एसटी ओपन | 13 |
| एसटी महिला | |
| ओबीसी ओपन | 8,5 |
| ओबीसी महिला | 4 |
| अनारक्षित ओपन | 6,2,14,17,3 |
| अनारक्षित महिला | 16,12,15,1,7,10 |
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2399522

