[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लोटिया में राहगीर को बाइक से टक्कर मारी:दो युवक घायल, एक को झुंझुनूं के निजी अस्पताल में भर्ती कराया

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
सूरजगढ़

लोटिया में राहगीर को बाइक से टक्कर मारी:दो युवक घायल, एक को झुंझुनूं के निजी अस्पताल में भर्ती कराया

लोटिया में राहगीर को बाइक से टक्कर मारी:दो युवक घायल, एक को झुंझुनूं के निजी अस्पताल में भर्ती कराया

सूरजगढ़ : लोटिया में एक राहगीर की बाइक से टक्कर लगने के बाद सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में दो युवक घायल हो गए। घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार, हादसे में लोटिया निवासी यश पुत्र सुनील (20 वर्ष) घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों के कहने पर झुंझुनूं के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं, दूसरा घायल जयसिंहवास निवासी बताया जा रहा है। उसे सूरजगढ़ सरकारी अस्पताल से 108 एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए झुंझुनूं ले जाया गया। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles