[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिराना में जलझूलनी एकादशी पर ठाकुरजी ने किया नगर भ्रमण:ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा से स्वागत किया, जल विहार के बाद महाआरती हुई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

चिराना में जलझूलनी एकादशी पर ठाकुरजी ने किया नगर भ्रमण:ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा से स्वागत किया, जल विहार के बाद महाआरती हुई

चिराना में जलझूलनी एकादशी पर ठाकुरजी ने किया नगर भ्रमण:ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा से स्वागत किया, जल विहार के बाद महाआरती हुई

चिराना : चिराना कस्बे में मंगलवार को जलझूलनी एकादशी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर पारंपरिक रूप से ठाकुरजी की भव्य पालकी यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु शामिल हुए। पालकी यात्रा गांव के ऐतिहासिक चारभुजानाथ मंदिर से शुरू हुई। इसमें राधा-माधव मंदिर, गोपालजी मंदिर और गिरधारी जी के मंदिर से भी ठाकुरजी की पालकियां शामिल की गईं। भगवान के नगर भ्रमण के दौरान पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।

ग्रामीणों ने जगह-जगह ठाकुरजी की पालकी का स्वागत किया और पुष्प वर्षा की। श्रद्धालुओं ने कतार में लगकर ठाकुरजी के दर्शन किए और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। नगर भ्रमण के बाद ठाकुरजी की पालकी यात्रा स्थानीय जोहड़ी (जलाशय) पहुंची। यहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ठाकुरजी को जल विहार कराया गया। इस दौरान सुभाष सैन ने सुंदर भजन प्रस्तुत किए। इससे पूरा वातावरण हरिनाम के जयकारों से गूंज उठा।

जल विहार के बाद पालकी यात्रा वापस मंदिरों में पहुंची। शाम को मंदिरों में विशेष महाआरती की गई। इसमें बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। आरती के बाद सभी ग्रामीणों को महाप्रसाद बांटा गया।

इस मौके पर शम्भु दयाल शर्मा, संतोष शर्मा, लखन शर्मा, एम एस सिंह शेखावत, अरुण शर्मा, भैरोसिंह शेखावत, गोवर्धन सिंह, दिलिप सिंह राठौड़, श्याम सुंदर जांगिड़, योगेश चौमाल, चंद्रपाल शर्मा, भगवती शर्मा, सुरेश सैन, सुरेन्द्र अग्रवाल, प्रदीप शर्मा, राकेश कुमावत, रवि शर्मा, मनस्वी शर्मा, सोनू बोहरा, जितेश अग्रवाल, नरेन्द्र सिंह सहित सैकड़ों महिलाएं मौजूद थीं।

Related Articles