उदयपुरवाटी पालिका उपाध्यक्ष बनीं भाजपा की रेनू शर्मा:पक्ष में पड़े 20 वोट, कांग्रेस के शिव दयाल स्वामी को 6 वोट से हराया
कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी के नेतृत्व को दिया जीत का श्रेय
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैलाश चंद्र बबेरवाल
उदयपुरवाटी : नगरपालिका बोर्ड के उपाध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार जीत दर्ज की है। भाजपा प्रत्याशी रेणु शर्मा और कांग्रेस उम्मीदवार शिवदयाल स्वामी के बीच हुए सीधे मुकाबले में रेणु शर्मा ने 6 वोटों के अंतर से जीत हासिल कर उपाध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया।
20 वोट पाकर विजयी घोषित हुईं रेणु शर्मा
निर्वाचन अधिकारी द्वारा घोषित आधिकारिक परिणामों के अनुसार निवासी वार्ड नंबर 21 पंचायत समिति के पास से जो वार्ड नंबर 24 से निर्दलीय जीत कराई थी। जिन्होंने बीजेपी में शामिल होकर उपाध्यक्ष पद प्रत्याशी भाजपा की रेणु शर्मा को कुल 20 वोट मिले। वहीं उनके सामने चुनाव लड़ रहे निवासी वार्ड नंबर 33 जमात से कांग्रेस प्रत्याशी शिवदयाल स्वामी को 14 वोट ही मिल सके।

मतदान पूर्ण होने के पश्चात निर्वाचन अधिकारी ने नियमानुसार रेणु शर्मा को आधिकारिक रूप से नगरपालिका उपाध्यक्ष पद पर विजयी घोषित किया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उदयपुरवाटी नगर पालिका की 35 वार्डों के मतदान होने थे, लेकिन नगर पालिका उपाध्यक्ष के लिए 34 वोट ही डाले गए, एक वोट संदीप जीनगर जिन्होंने पालिका उपाध्यक्ष के लिए वह मतदान नहीं किया।
नगरपालिका बोर्ड पर भाजपा का पूर्ण वर्चस्व
उदयपुरवाटी नगरपालिका में अब अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष दोनों ही प्रमुख पदों पर भारतीय जनता पार्टी ने अपना परचम लहराकर राजनीतिक दबदबा पूरी तरह साबित कर दिया है।
जीत का श्रेय पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी की मेहनत को
उपाध्यक्ष जीत की घोषणा होते ही शहर में भाजपा समर्थकों और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। स्थानीय नागरिकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस जीत पर खुशी जताते हुए पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी का आभार व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि पूर्व विधायक के कुशल मार्गदर्शन और दिन-रात की मेहनत के बल पर ही नगरपालिका में भाजपा का बोर्ड बनाना और दोनों प्रमुख पदों पर विजय प्राप्त करना संभव हो पाया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2394914
