सुबोध पब्लिक स्कूल नवलगढ़ ने रचा इतिहास, जोधपुर को 3-2 से हराकर जीती विजेता ट्रॉफी
सुबोध पब्लिक स्कूल नवलगढ़ ने रचा इतिहास, जोधपुर को 3-2 से हराकर जीती विजेता ट्रॉफी
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक
नवलगढ़ : सूर्यमंडल खेल परिसर में आयोजित 81वीं अखिल भारतीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के तहत 21 सितंबर को रोमांचक मुकाबला खेला गया। स्थानीय टीम सुबोध पब्लिक स्कूल, नवलगढ़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑयल इंडिया लिमिटेड, जोधपुर को 3-2 से हराकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की।
बाबा रामदेवजी के वार्षिक लक्खी मेले के अवसर पर आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के मुकाबले को देखने के लिए नवलगढ़ सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में खेलप्रेमी पहुंचे। पांच सेट तक चले मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। दोनों टीमें 2-2 सेट की बराबरी पर पहुंचीं, जिसके बाद निर्णायक पांचवें सेट में सुबोध स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार तालमेल और आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।
टीम संचालक शुभकरण चौधरी एवं टीम मैनेजर महेंद्र चारावास के रणनीतिक मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने दबाव के बीच बेहतरीन प्रदर्शन किया।
विजेता टीम का उत्साह बढ़ाने के लिए सुबोध पब्लिक स्कूल नवलगढ़ के सचिव सुशील कुमार मील भी मौजूद रहे। इस दौरान भागीरथ सिंह मील, सुमित कुमार मील, राकेश खेदड़, कैलाश कड़वाल, उम्मेद सिंह, प्रहलाद सैनी सहित स्कूल स्टाफ एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। टीम की जीत पर सभी ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2394913
