[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विश्व हिंदू परिषद का दूसरा साप्ताहिक सत्संग शुरू


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

विश्व हिंदू परिषद का दूसरा साप्ताहिक सत्संग शुरू

विश्व हिंदू परिषद का दूसरा साप्ताहिक सत्संग शुरू

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक

नवलगढ़ : विश्व हिंदू परिषद की ओर से घूमचक्कर के पास सेकसरिया गार्डन स्थित शिवालय में दूसरा साप्ताहिक सत्संग शुरू किया गया। विहिप प्रखंड अध्यक्ष राममोहन सेकसरिया ने बताया कि एक साप्ताहिक सत्संग पहले से गायत्री शक्तिपीठ में संचालित है, जबकि नगर में कुल 10 साप्ताहिक सत्संग शुरू करने की योजना है।

सत्संग प्रमुख सुभाष सिंह कच्छावा ने प्रणवोच्चार, एकात्मता मंत्र एवं विजय महामंत्र के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद सामूहिक हनुमान चालीसा, श्रीराम स्तुति एवं श्रीराम धुन का आयोजन कर विश्व शांति और प्राणीमात्र के कल्याण की मंगलकामना की गई। भजन एवं देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां भी दी गईं।

राममोहन सेकसरिया ने ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’ लोकोक्ति पर बोधकथा सुनाई। सामाजिक जागरण के तहत पारिवारिक एवं सामाजिक सद्भाव बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की गई। पर्यावरण सुरक्षा को लेकर सिंगल यूज प्लास्टिक का कम से कम प्रयोग करने का संकल्प भी लिया गया।

आरती, शांति मंत्र एवं जयघोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर लक्ष्मण स्वामी, मदनलाल सैनी, नवरंगलाल बागड़ी, सीताराम घोड़ेला, विष्णु दत्त रस्तोगी, पोकरमर सैनी, गणेश शर्मा, पुजारी मखनलाल सैनी, कमल शर्मा सहित अनेक नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles