[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मेंहाडा से लॉयल रामदेव मंदिर पदयात्रा रवाना:ध्वजा लेकर निकले श्रद्धालु, जयकारों से गूंजा गांव


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

मेंहाडा से लॉयल रामदेव मंदिर पदयात्रा रवाना:ध्वजा लेकर निकले श्रद्धालु, जयकारों से गूंजा गांव

मेंहाडा से लॉयल रामदेव मंदिर पदयात्रा रवाना:ध्वजा लेकर निकले श्रद्धालु, जयकारों से गूंजा गांव

मेंहाडा : मेंहाडा के बदोपुर गांव से लॉयल स्थित रामदेव जी मंदिर के लिए पदयात्रा रविवार शाम धार्मिक उत्साह के साथ रवाना हुई। हर साल की तरह इस बार भी बाबा रामदेव जी के प्रति आस्था और श्रद्धा के साथ यह यात्रा शुरू हुई। इसमें बदोपुर गांव के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र के भक्त भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। पदयात्रा के रवाना होते ही गांव का माहौल भक्ति से भर गया और चारों ओर बाबा रामदेव जी के जयकारे गूंजने लगे।

पदयात्रा में शामिल श्रद्धालु हाथों में ध्वजा लेकर भक्ति भाव से बाबा रामदेव जी को याद करते हुए मंदिर की ओर बढ़े। श्रद्धालुओं में काफी उत्साह दिखा। ग्रामीणों ने अपनी धार्मिक परंपरा निभाते हुए हर साल की तरह इस बार भी पदयात्रा में हिस्सा लिया। यह पदयात्रा ककराय और नालपुर से होकर लॉयल स्थित रामदेव जी मंदिर की ओर बढ़ी। यात्रा के दौरान श्रद्धालु हाथों में ध्वजा लेकर बाबा के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे।

मान्यता है कि बाबा रामदेव जी के दर्शन और पूजा से श्रद्धालुओं को मन को शांति मिलती है। इसी आस्था के कारण ग्रामीण हर साल एक साथ लॉयल स्थित मंदिर तक पदयात्रा करते हैं। यात्रा के दौरान श्रद्धालु बाबा रामदेव जी से परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और क्षेत्र में खुशहाली की प्रार्थना करते हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62