उदयपुरवाटी में भाजपा की अनुराधा सैनी बनीं पालिकध्यक्ष:कांग्रेस की रूड़मल सैनी को एक वोट से हराया, पक्ष में पड़े 18 वोट
उदयपुरवाटी में भाजपा की अनुराधा सैनी बनीं पालिकध्यक्ष:कांग्रेस की रूड़मल सैनी को एक वोट से हराया, पक्ष में पड़े 18 वोट
उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी पालिकाध्यक्ष के चुनाव में सोमवार को भाजपा की अनुराधा सैनी ने कांग्रेस के रूड़मल सैनी को एक वोट से हराकर जीत हासिल की है। 35 सदस्यों के बोर्ड में भाजपा प्रत्याशी को 18 और कांग्रेस प्रत्याशी को 17 वोट मिले हैं। 35 वार्डों मेंभाजपा के 10 और कांग्रेस पार्टी के 11 पार्षद निर्वाचित हुए थे। इसके अलावा सीपीआईएम का एक और 13 निर्दलीय पार्षद थे। पार्षद चुनाव परिणाम आते ही दोनो पक्षों ने शहर से दूर बाड़ाबंदी शुरू कर दी थी। भाजपा को अपने 10 वोट के अलावा 8 अन्य सदस्यों का समर्थन मिला है। कांग्रेस पार्टी के 11 सदस्य निर्वाचित हुए थे। इनके अलावा कांग्रेस प्रत्याशी को 6 अन्य सदस्यों का समर्थन मिला है।
पूर्व में 13 दिन की चेयरमैन रह चुकी है अनुराधा
वर्ष 1990 से 95 के कार्यकाल के दौरान तत्कालीन पालिकाध्यक्ष शिवराम सैनी और उपाध्यक्ष मोहनलाल सैनी के खिलाफ एक साथ अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया था। इसलिए तत्कालीन भाजपा सरकार ने पार्षद अनुराधा सैनी को अस्थाई तौर पर चेयरमैन मनोनीत किया था।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2387711


