चिड़ावा में विवेकानंद चौक के राजा गणपति का विसर्जन:शहर के प्रमुख मार्गों से निकली शोभायात्रा, भक्ति में डूबे श्रद्धालु
चिड़ावा में विवेकानंद चौक के राजा गणपति का विसर्जन:शहर के प्रमुख मार्गों से निकली शोभायात्रा, भक्ति में डूबे श्रद्धालु
चिड़ावा : चिड़ावा में विवेकानंद चौक के राजा गणपति महोत्सव का समापन रविवार देर शाम मूर्ति विसर्जन के साथ हुआ। पिछले सात दिनों से चल रहे इस महोत्सव में श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा को भावभीनी विदाई दी। गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आना… देवा हो देवा गणपति देवा… जय गणेश काटो कलेश… जैसे जयकारों से पूरा माहौल गूंज उठा। इस दौरान सात दिन तक पंडाल में सेवा देने वाले कई श्रद्धालु भावुक भी हो गए।
विसर्जन से पहले विवेकानंद चौक में पंडित सुनील शर्मा की देखरेख में हवन किया गया। हवन के बाद महाआरती हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

इसके बाद शोभायात्रा विवेकानंद चौक से शुरू हुई। यह मुख्य बाजार, पुरानी तहसील रोड, कबूतरखाना बस स्टैंड, स्टेशन रोड, अरड़ावतिया कॉलोनी और कल्याण राय मंदिर के पास से होते हुए गौशाला रोड पहुंची। पूरे रास्ते में डीजे की धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते हुए गणपति की भक्ति में डूबे नजर आए। गौशाला रोड पर आखिरी आरती की गई। इसके बाद कुएं के पास बने कुंड में मूर्ति का विसर्जन किया गया।
इस दौरान महेश शर्मा धन्ना, रोहिताश्व महला, अध्यक्ष संदीप फतेहपुरिया, रमेश मराठा, राजू मराठा, सोनू मराठा, जयराम स्वामी, रमेश स्वामी, दिनेश मराठा, नितिन, पवन, मकरंद, सुभाष पंवार, रमेश कोतवाल, अनिल टेलर और नटवर कोतवाल सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे। इससे पहले दिन में भाजपा नेता सुरेश भूकर ने गांधीचौक के राजा के दर्शन किए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2387614


