फतेहपुर सभापति चुनाव को लेकर पुलिस मुस्तैद; एडिशनल एसपी डॉ. तेजपाल सिंह के नेतृत्व में लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, साथ रहे डिप्टी नोपाराम भाकर
फतेहपुर सभापति चुनाव को लेकर पुलिस मुस्तैद; एडिशनल एसपी डॉ. तेजपाल सिंह के नेतृत्व में लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, साथ रहे डिप्टी नोपाराम भाकर
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : आबिद खान दाडून्दा
फतेहपुर शेखावाटी : नगर परिषद फतेहपुर के सभापति पद के लिए 21 सितंबर को होने वाले चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। शनिवार को एडिशनल एसपी डॉ. तेजपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों की टीम ने डिप्टी नोपा राम भाकर के साथ नगर परिषद परिसर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।
इस दौरान डिप्टी नोपाराम भाकर भी उनके साथ मौजूद रहे और जमीनी स्तर पर सुरक्षा इंतज़ामों का खाका तैयार किया गया।
निरीक्षण के दौरान एडिशनल एसपी डॉ. तेजपाल सिंह और डिप्टी नोपाराम भाकर ने नगर परिषद में बनाए गए चुनाव हॉल, प्रवेश व निकास द्वारों तथा आसपास के क्षेत्रों का जायजा लिया। अधिकारियों ने चुनाव के दौरान पार्षदों के सुरक्षित आवागमन, परिसर में केवल अधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश और भीड़ नियंत्रण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
सभापति चुनाव को लेकर क्षेत्र में बढ़ रही राजनीतिक गतिविधियों के बीच पुलिस प्रशासन की ओर से विशेष सतर्कता बरती जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना और पारदर्शिता से चुनाव कराना पहली प्राथमिकता है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए डिप्टी नोपाराम भाकर के निर्देशन में पुलिस बल को मुस्तैदी से तैनात रहने के कड़े निर्देश मिल चुके हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2385928


