[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

70वीं जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आगाज, 240 खिलाड़ी दिखाएंगे खेल प्रतिभा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

70वीं जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आगाज, 240 खिलाड़ी दिखाएंगे खेल प्रतिभा

70वीं जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आगाज, 240 खिलाड़ी दिखाएंगे खेल प्रतिभा

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक

नवलगढ़ : 70वीं जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता 2026-27 के तहत 14, 17 एवं 19 वर्षीय छात्र-छात्राओं की विद्यालय स्तरीय स्पर्धाओं का शुभारंभ बेलाबाई एम. मोरारका विद्यामंदिर, नवलगढ़ में किया गया। प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर खिलाड़ियों में उत्साह और खेल भावना देखने को मिली।

मेजबान टीम की ओर से अनुशासन, खेल नियमों के प्रति सम्मान एवं खिलाड़ी वृत्ति की भावना को ध्यान में रखते हुए खिलाड़ियों और आमंत्रित अतिथियों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रतियोगियों ने मार्चपास्ट परेड करते हुए मुख्य अतिथि को सलामी दी। इसके बाद अतिथियों द्वारा प्रतियोगिता का ध्वज फहराया गया तथा खिलाड़ियों ने खेल भावना एवं नियमों के पालन की शपथ ली।

एसीबीओ नंदलाल सैनी द्वारा प्रतियोगिता के उद्घाटन की घोषणा किए जाने के बाद टीम वर्ग एवं व्यक्तिगत स्पर्धाओं की टीमें बनाई गईं। निर्णायकों ने निर्धारित खेल नियमावली का पालन करवाते हुए प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर सचिव अश्विनी महर्षि, डॉ. दयाशंकर जांगिड़, सीए जितेंद्र वर्मा, एसीबीओ नंदलाल सैनी, योगेंद्र सिंह आर.पी., करणी सिंह गिरावड़ी, वीरेंद्र सिंह शारीरिक शिक्षक, संयोजक महेश कुमार मान, पर्यवेक्षक मोनिका सिहाग एवं प्राचार्य मुकेश शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता समिति के सदस्यों, निर्णायकों एवं दल प्रभारियों ने उद्घाटन समारोह के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों में खेल भावना विकसित होने के साथ ही आमजन में भी खेलकूद के प्रति जागरूकता और रुचि बढ़ती है।

प्रतियोगिता में 14 वर्षीय वर्ग में 12 टीमों के 60 प्रतिभागी, 17 वर्षीय वर्ग में 26 टीमों के 130 प्रतिभागी तथा 19 वर्षीय वर्ग में 9 टीमों के 50 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। इस प्रकार तीनों आयु वर्गों में कुल 47 टीमों के 240 खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। आयोजन समिति की ओर से प्रतियोगिता को सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

Related Articles