बाबा रामदेव मेले पर 42वें निःशुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारंभ, चार दिन मिलेगी स्वास्थ्य सेवाएं
बाबा रामदेव मेले पर 42वें निःशुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारंभ, चार दिन मिलेगी स्वास्थ्य सेवाएं
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक
नवलगढ़ : बाबा रामदेव जी महाराज के वार्षिक मेले के अवसर पर नगर सेवा समिति, नवलगढ़ की ओर से आयोजित चार दिवसीय 42वें निःशुल्क चिकित्सा शिविर का रविवार को शुभारंभ हुआ। शिविर का उद्देश्य मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना है।
शिविर का उद्घाटन कैलाश चोटिया, डॉ. अरुण शर्मा एवं डॉ. कपील गुप्ता ने किया। इस अवसर पर डॉ. भगवत स्वरूप गुप्ता, डॉ. कैलाश चंद गुप्ता एवं डॉ. सुरेश वर्मा को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में शिविर का संक्षिप्त परिचय समिति के कोषाध्यक्ष मातादीन जांगिड़ ने प्रस्तुत किया। सचिव नंदलाल सोनी एवं सुभाष सोनी ने अतिथियों का स्वागत किया।
उद्घाटन अवसर पर कैलाश चोटिया एवं डॉ. अरुण शर्मा ने नगर सेवा समिति द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं जनसेवा के कार्यों की सराहना की। समिति अध्यक्ष डॉ. कपील गुप्ता ने सभी अतिथियों, चिकित्सकों एवं समिति सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
इस दौरान बताया गया कि डॉ. कपील गुप्ता समिति की चिकित्सा सेवा परंपरा की तीसरी पीढ़ी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। नगर सेवा समिति द्वारा लंबे समय से बाबा रामदेव मेले के दौरान निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाता रहा है। शिविर के शुभारंभ अवसर पर अनेक प्रबुद्ध नागरिक, समिति सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। चार दिवसीय शिविर के दौरान श्रद्धालुओं एवं आमजन को निःशुल्क चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2385933


