गोठड़ा से बाबा रामदेव मंदिर के लिए पैदल यात्रा रवाना
गुसाई मंदिर से शुरू हुई पदयात्रा, 51 महिला-पुरुष शामिल, लोयल मंदिर में चढ़ाया जाएगा निशान
खेतड़ी नगर : खेतड़ी उपखंड के गोठड़ा स्थित गुसाई मंदिर से बाबा रामदेव के लिए निशान पदयात्रा लोयल के लिए रवाना हुई। इस यात्रा में करीब 51 महिला और पुरुष श्रद्धालु हाथों में निशान लेकर शामिल हुए। गुसाई मंदिर में समाजसेवी हरीराम गुर्जर की मुख्य यजमानी में पंडितों ने पूजा-अर्चना की। उन्होंने बाबा रामदेव के निशान की पूजा कर पदयात्रियों के जत्थे को रवाना किया।
समाजसेवी हरीराम गुर्जर ने बताया कि लोयल के बाबा रामदेव मंदिर में सबसे पहले गुसाई मंदिर का ही निशान चढ़ाया जाता है। हर साल गुसाई मंदिर से श्रद्धालु बाबा रामदेव का निशान पैदल लेकर जाते हैं। निशान यात्रा गांव के अलग-अलग रास्तों से होती हुई मंदिर के लिए आगे बढ़ी। इस दौरान ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। श्रद्धालु बाबा के मंदिर में निशान चढ़ाकर धोक लगाएंगे और खुशहाली की कामना करेंगे। इस धार्मिक आयोजन से ग्रामीणों की आस्था को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं को सनातन धर्म की जानकारी मिलेगी।
इस मौके पर जितेंद्रसिंह, होशियार सिंह, संजय कुमार, अंकित, अभिषेक, मिंटू, लीलाधर, समीर कुमार, राजकुमार, धर्मेंद्र सिंह, दलीप, राजेंद्र कुमार, सुनील, यंत, पीयूष, विधा देवी, गीता देवी, कमला देवी, बबिता देवी सहित कई श्रद्धालु मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2385874
