खेतड़ीनगर में शुरू हुई जिला स्तरीय सॉफ्ट बॉल प्रतियोगिता:नेहरू मैदान में उद्घाटन मैच में गोठड़ा टीम ने डिगाल को हराकर दर्ज की जीत
खेतड़ीनगर में शुरू हुई जिला स्तरीय सॉफ्ट बॉल प्रतियोगिता:नेहरू मैदान में उद्घाटन मैच में गोठड़ा टीम ने डिगाल को हराकर दर्ज की जीत
खेतड़ीनगर : खेतड़ीनगर के नेहरू मैदान में रविवार को 70वीं जिला स्तरीय सॉफ्ट बॉल प्रतियोगिता शुरू हुई। 14 वर्षीय छात्र-छात्राओं की इस प्रतियोगिता में जिले की 11 टीमें हिस्सा ले रही हैं। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि केसीसी इकाई प्रमुख पीडी बोहरा थे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता एसीबीईओ राजेश कुमार ने की। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने फीता काटकर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया।
उद्घाटन मैच में गोठड़ा ने डिगाल को हराया
प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच यूनिक चिल्ड्रन एकेडमी गोठड़ा और ऑक्सफोर्ड स्कूल डिगाल के बीच खेला गया। इसमें गोठड़ा की टीम ने अच्छा प्रदर्शन कर जीत हासिल की। मुख्य अतिथि पीडी बोहरा ने कहा कि आज के समय में युवा पारंपरिक खेलों से दूर हो रहे हैं। इस तरह के आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का बेहतर मौका मिलता है। उन्होंने कहा कि अधिकांश गांवों में खेल सुविधाएं नहीं होने के कारण खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर नहीं मिल पाता है।
सरकार से गांव-गांव में खेल सुविधाएं देने की अपील
बोहरा ने आगे कहा कि खिलाड़ियों को प्रेरित करने के लिए सरकार को कदम उठाने चाहिए। गांव-गांव में खेलों का माहौल बनाकर युवाओं को उच्च स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध करानी चाहिए। उन्होंने युवाओं से अपने भविष्य के लिए लक्ष्य तय कर आगे बढ़ने और देश के महापुरुषों से प्रेरणा लेकर जीवन बेहतर बनाने की अपील की।
इस मौके पर लीला बोहरा, नागेश राजपुरोहित, सवाई सिंह सिराधना, सावित्री, हरिराम गुर्जर, मनीष गवई, भीखाराम, सुंदरपाल, सरिता, गौरीशंकर, धर्मपाल कुमावत, सुधीर, मुकेश, विमलेश, लक्ष्मी, रेखा गवई, पार्वती, शिवानी, सुमन, हंसा, रश्मि, रेखा जांगिड़, सुमन सोलंकी, विमल शर्मा और कमलेश सहित कई लोग मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2385870

