चूरू के लक्ष्यराज सिंह राठौड़ डूसू संयुक्त सचिव बने:ABVP ने 12 साल बाद राजस्थान के छात्र को मौका दिया, साढ़े 16 हजार से ज्यादा वोट मिले
चूरू के लक्ष्यराज सिंह राठौड़ डूसू संयुक्त सचिव बने:ABVP ने 12 साल बाद राजस्थान के छात्र को मौका दिया, साढ़े 16 हजार से ज्यादा वोट मिले
चूरू : दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) चुनाव में चूरू जिले के अमरपुरा गांव के लक्ष्यराज सिंह राठौड़ संयुक्त सचिव चुने गए हैं। वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के पैनल से मैदान में थे। लक्ष्यराज चूरू जिले की राजगढ़ तहसील के अमरपुरा गांव के रहने वाले हैं। एबीवीपी ने 12 साल बाद राजस्थान के किसी छात्र पर भरोसा जताकर उन्हें अपने पैनल से चुनाव में उतारा था। लक्ष्यराज पिछले 7 साल से छात्र राजनीति में संघर्ष कर रहे थे।
डूसू चुनाव के लिए 18 सितंबर को मतदान हुआ था और 19 सितंबर को मतगणना हुई। लक्ष्यराज सिंह को 16,615 छात्रों ने वोट देकर विजयी बनाया। लक्ष्यराज महंत सुरेंद्र सिंह के छोटे बेटे हैं। वे दिल्ली विश्वविद्यालय के कैंपस लॉ सेंटर में पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हैंडबॉल में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। डेनमार्क में हुई वर्ल्ड यूथ हैंडबॉल चैंपियनशिप के जूनियर वर्ग में उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने रजत पदक जीता था। लक्ष्यराज की इस जीत पर प्रदेश और जिले में खुशी का माहौल है। प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के कई नेताओं ने उन्हें बधाई दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2385644


