[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में 2 दंपतियों का पारिवारिक विवाद सुलझाया:आपसी मतभेद दूर कर साथ रहने पर हुए सहमत, एसपी ने किया सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में 2 दंपतियों का पारिवारिक विवाद सुलझाया:आपसी मतभेद दूर कर साथ रहने पर हुए सहमत, एसपी ने किया सम्मान

चूरू में 2 दंपतियों का पारिवारिक विवाद सुलझाया:आपसी मतभेद दूर कर साथ रहने पर हुए सहमत, एसपी ने किया सम्मान

चूरू : चूरू में परिवार के विवादों को बातचीत से सुलझाने की पहल सफल रही है। गढ़ स्थित महिला थाने में 2 विवाहित दंपतियों के बीच चल रहा पारिवारिक विवाद बातचीत के जरिए खत्म हो गया। यह पहल जिला पुलिस और महिला अधिकारिता विभाग ने मिलकर की थी। भोपा समाज के इन दंपतियों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिसे सुलझाने की कोशिश की गई।

एसपी निश्चय प्रसाद एम ने दंपतियों से बात की और उनकी समस्याएं समझीं। उन्होंने आपसी मतभेद खत्म कर साथ रहने की सलाह दी। समझाइश के बाद दोनों दंपति साथ रहने पर सहमत हो गए। इसके बाद उन्हें सम्मानित कर एक साथ घर भेजा गया। एसपी ने इस दौरान नेपाली समाज की महिलाओं को कानूनी जानकारी दी और उन्हें सामाजिक सलाह भी दी।

‘सहमति से समाधान की तरफ बढ़ना चाहिए’

एएसपी डॉ. कृष्णा समारिया ने बताया कि कई बार परिवारों में छोटी-छोटी बातों पर मतभेद बढ़ जाते हैं। बातचीत बंद होने से विवाद गंभीर हो जाते हैं। ऐसे मामलों में समय रहते दोनों पक्षों से बात कर उनकी समस्याओं को समझना और आपसी सहमति से समाधान की तरफ बढ़ना इस पहल का मुख्य मकसद है। महिला थानाधिकारी कुसुमलता ने बताया कि महिला थाने में शुरू की गई इस नई पहल का मकसद सिर्फ पारिवारिक विवादों को सुलझाना नहीं है, बल्कि परिवारों को टूटने से बचाना और उन्हें बेहतर माहौल देना भी है।

बच्चों और युवाओं को नशे से दूर रखने पर भी चर्चा हुई

बैठक में परिवार के सदस्यों के बीच आपसी बातचीत, विश्वास और तालमेल बनाए रखने पर बात हुई। महिलाओं और बच्चियों को मिलने वाली मदद और सुरक्षा व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। एसपी निश्चय प्रसाद एम ने दंपतियों से खुद बात की और उन्हें पारिवारिक रिश्तों में आपसी सम्मान, विश्वास और धैर्य बनाए रखने की सलाह दी। अधिकारियों और सलाहकारों ने भी दोनों को विवाद आगे न बढ़ाने और परिवार को साथ लेकर चलने के लिए समझाया। महिला थाने की इस पहल में पारिवारिक विवादों के समाधान के साथ-साथ महिलाओं की सुरक्षा, बच्चों और युवाओं को नशे से दूर रखने पर भी चर्चा हुई।

Related Articles