दांदू में पशुपालकों ने दूध के दाम बढ़ाए:गाय का दूध 50 और भैंस का 65 रुपए किलो; बढ़ती कीमतों और महंगाई को लेकर फैसला
दांदू में पशुपालकों ने दूध के दाम बढ़ाए:गाय का दूध 50 और भैंस का 65 रुपए किलो; बढ़ती कीमतों और महंगाई को लेकर फैसला
घांघू : घांघू के निकटवर्ती दांदू गांव के पशुपालकों ने दूध के दाम बढ़ा दिए हैं। उन्होंने गांव के मुख्य चौक (गुवाड़) में एक सामूहिक बैठक कर यह फैसला लिया। अब गाय का दूध 50 रुपये प्रति किलो और भैंस का दूध 65 रुपये प्रति किलो बेचा जाएगा। गांव का कोई भी पशुपालक इस तय दर से कम में दूध नहीं बेचेगा।
पशुपालकों ने यह फैसला पशु आहार की बढ़ती कीमतों और महंगाई से परेशान होकर लिया है। उनका कहना है कि मौजूदा दामों पर पशुओं का खर्च भी नहीं निकल पा रहा था। गांव दांदू के वरिष्ठ पशुपालक रामपाल झाझड़िया ने बताया कि इस समय पशु आहार के दाम बहुत बढ़ गए हैं। उन्होंने कहा कि हर चीज महंगी हो रही है, लेकिन पशुपालकों को दूध के दामों में बढ़ोतरी नहीं मिल रही थी।
पहले गाय का दूध 30 से 32 रुपये प्रति किलो और भैंस का दूध 50 रुपये प्रति किलो तक मिल रहा था। यह दूध का मूल्य बहुत कम था, जिससे पशुपालकों का पशुओं का खर्चा भी पूरा नहीं हो पाता था। रामपाल झाझड़िया ने यह भी कहा कि सरकार को दुधारू पशुओं के प्रति किलो दूध पर कुछ सहायता देकर मदद करनी चाहिए। इससे पशुपालक ज्यादा पशु पालेंगे और देश के लोगों को शुद्ध दूध मिल पाएगा।
इस मौके पर तेजाराम झाझड़िया, रामपाल झाझड़िया, हरी फगेड़िया, अमित शर्मा, अनिरुद्ध राठौड़, निर्मल झाझड़िया, रामसिंह राठौड़, श्योपाल बाबल, शीशपाल गोदारा, सुरेंद्र फगेड़िया, बंटी राठौड़, सुरेश सांखला, राकेश, कन्हैया लाल मेघवाल, छगन मेघवाल सहित कई ग्रामीण पशुपालक मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2385640


