[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

10 तोला जेवरात के साथ विवाहिता लापता:कॉलेज जाने का कहकर घर से निकली युवती वापस नहीं लौटी, परिवार ने युवक पर जताया शक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

10 तोला जेवरात के साथ विवाहिता लापता:कॉलेज जाने का कहकर घर से निकली युवती वापस नहीं लौटी, परिवार ने युवक पर जताया शक

10 तोला जेवरात के साथ विवाहिता लापता:कॉलेज जाने का कहकर घर से निकली युवती वापस नहीं लौटी, परिवार ने युवक पर जताया शक

सीकर : सीकर जिले में 10 तोला जेवरात के साथ विवाहिता के लापता होने का मामला सामने आया है। वहीं जिले में दो युवतियां भी लापता हो गई। अब पुलिस तीनों मामलों की जांच कर रही है।

पति सुबह उठा तो पत्नी मिली गायब

21 साल की विवाहिता के लापता होने के केस में उसके पति ने पुलिस में शिकायत दी है। शिकायत में बताया कि 18 सितंबर की सुबह वह उठा तो पत्नी घर में नहीं मिली। रिश्तेदारी और आस-पड़ोस में तलाश करने पर भी कुछ पता नहीं चला। घर पर 10 तोला सोना भी गायब मिल। अंदेशा है कि महिला एक युवक के संपर्क में थी। वह लड़का भी 17 सितंबर की रात से लापता है।

परिचित युवक के साथ युवती लापता

23 साल की युवती के लापता होने के केस में उसके चाचा ने पुलिस में शिकायत दी है। चाचा ने पुलिस को बताया कि युवती के माता-पिता दोनों काम के सिलसिले में बाहर रहते हैं। ऐसे में युवती ही घर पर देखभाल करती है। घर पर एक युवक का आना-जाना था। ऐसे में उसकी पहचान युवती से भी हो गई। 14 सितंबर को वह युवक अपने साथ युवती को लेकर चला गया।

कॉलेज जाने का कहकर निकली लड़की घर नहीं लौटी

19 साल की युवती के लापता होने के केस में उसके परिवार ने पुलिस में शिकायत दी है। शिकायत में बताया कि 17 सितंबर की सुबह 8:30 बजे के करीब लड़की घर से कॉलेज जाने के लिए निकली थी। शाम तक वह वापस नहीं लौटी। परिवार को एक युवक पर अंदेशा है क्योंकि उसने युवती के परिवार के नंबरों पर कई बार कॉल किया था। कॉलेज के आस-पास के लोगों ने भी बताया की युवती को उस लड़के के साथ देखा गया था।

Related Articles